“चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की सबसे बड़ी गिरावट, अब 1,62,900 रुपये प्रति किलोग्राम”

On

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में भी लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। आज इस चमकीली धातु की कीमत में 400 रुपये से लेकर 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आ गई है। चांदी की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट चेन्नई और हैदराबाद के सर्राफा बाजार में दर्ज की गई है, जहां ये चमकीली धातु 2 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गई है। आज की इस गिरावट के कारण देश के अलग- अलग सर्राफा बाजारों में चांदी 1,49,700 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,62,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है।

दिल्ली में आज चांदी की कीमत गिर कर 1,50,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में भी चांदी 1,50,400 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,49,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं, बेंगलुरु में चांदी 1,50,600 रुपये और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,49,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु आज 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के बावजूद 1,62,900 रुपये के स्तर पर बनी हुई है। चेन्नई और हैदराबाद में चांदी पिछले 3 सप्ताह के दौरान 44 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है। इन दोनों शहरों में 15 अक्टूबर को चांदी 2,07,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी, लेकिन अब इन दोनों शहरों में इसकी कीमत में 44,800 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आ चुकी है।

बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि चांदी की कीमत मे कमी आने की एक बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस चमकीली धातु की इंडस्ट्रियल डिमांड में आई कमी है। इंडस्ट्रियल डिमांड घटने के कारण इस चमकीली धातु का रेट कम हुआ है। इसका असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी नजर आ रहा है। इसके साथ ही घरेलू सर्राफा बाजार में भी त्योहारों का सीजन खत्म होने के बाद शादी का सीजन शुरू हो जाने के बावजूद चांदी की मांग कम हुई है। हालांकि मयंक मोहन का मानना कि चांदी की कीमत में आई ये गिरावट टेंपरेरी है। लंबे समय में चांदी के भाव में तेजी कायम रह सकती है।


 

और पढ़ें अक्टूबर में एफपीआई ने किया जोरदार निवेश, भारतीय शेयर बाजार में लौटे विदेशी निवेशक

लेखक के बारे में

नवीनतम

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: हमारी सरकार बनते ही बिहार को महा-जंगलराज से मिलेगी मुक्ति, हर परिवार को मिलेगी

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जमुई में आयोजित चुनावी सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखा...
देश-प्रदेश  बिहार 
तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: हमारी सरकार बनते ही बिहार को महा-जंगलराज से मिलेगी मुक्ति, हर परिवार को मिलेगी

सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत "अनंता" कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

सहारनपुर।  मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में  मेगा ईवेन्ट "अनंता" कार्यक्रम का आयोजन   कार्यकम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत "अनंता" कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

Tata Curvv EV Discount November 2025: टाटा की नई Electric SUV पर मिल रहा ₹1.90 लाख तक का बड़ा ऑफर, जानिए कीमत, फीचर्स और रेंज

अगर आप एक स्टाइलिश और हाई-टेक इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस महीने आपके लिए शानदार मौका...
ऑटोमोबाइल 
Tata Curvv EV Discount November 2025: टाटा की नई Electric SUV पर मिल रहा ₹1.90 लाख तक का बड़ा ऑफर, जानिए कीमत, फीचर्स और रेंज

सहारनपुरः सऊदी से लौटते समय विमान में युवक की मौत, बेंगलुरू में अस्पताल में उपचार के दौरान निधन

सहारनपुर (तल्हेडी बुजुर्ग)। बुखार से पीड़ित नौजवान एक युवक की सऊदी अरब से लौटते वक्त हवाई जहाज में तबियत बिगड...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः सऊदी से लौटते समय विमान में युवक की मौत, बेंगलुरू में अस्पताल में उपचार के दौरान निधन

गाजियाबाद के मोदीनगर में फैक्ट्री बॉयलर में आग, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

गाजियाबाद। मोदीनगर इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार दोपहर एक फैक्ट्री के बॉयलर में आग लग गई, जिसमें दो मजदूर गंभीर रूप...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद के मोदीनगर में फैक्ट्री बॉयलर में आग, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत "अनंता" कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

सहारनपुर।  मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में  मेगा ईवेन्ट "अनंता" कार्यक्रम का आयोजन   कार्यकम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत "अनंता" कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

सहारनपुरः सऊदी से लौटते समय विमान में युवक की मौत, बेंगलुरू में अस्पताल में उपचार के दौरान निधन

सहारनपुर (तल्हेडी बुजुर्ग)। बुखार से पीड़ित नौजवान एक युवक की सऊदी अरब से लौटते वक्त हवाई जहाज में तबियत बिगड...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः सऊदी से लौटते समय विमान में युवक की मौत, बेंगलुरू में अस्पताल में उपचार के दौरान निधन

मेरठ में साइबर टीम की तेज कार्रवाई, पीड़ित को 2138 रुपये की ठगी की राशि वापस

मेरठ। जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की धनराशि की रिकवरी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में साइबर टीम की तेज कार्रवाई, पीड़ित को 2138 रुपये की ठगी की राशि वापस

सहारनपुर में 300 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, कई पीएम आवास शामिल, सिंचाई विभाग ने ठोका दावा

सहारनपुर की इंदिरा कॉलोनी के 300 मकानों पर लटकी बुलडोजर की तलवार       सहारनपुर: शहर की इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में 300 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, कई पीएम आवास शामिल, सिंचाई विभाग ने ठोका दावा