उड़ानों की भारी अव्यवस्था के बाद इंडिगो का बड़ा कदम: यात्रियों को मिलेगा कंप्लीट रिफंड और बिना शुल्क री-बुकिंग

On
दीपक शर्मा  Picture

Indigo: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने पिछले कुछ दिनों से चल रही उड़ानों की देरी और बड़े पैमाने पर रद्दीकरण की घटनाओं के बीच यात्रियों से खुलेआम माफी मांगी है। कंपनी ने कहा कि वह यात्रियों द्वारा झेली गई दिक्कतों को बेहतर समझती है और संचालन को पटरी पर लाने के लिए चौबीसों घंटे काम किया जा रहा है। यह माफी उस वक्त आई जब डीजीसीए ने अपने सख्त निर्देश तत्काल प्रभाव से वापस ले लिए, जिससे एयरलाइन को अस्थाई राहत मिली है।

कंपनी का दावा- असामान्य हालात सुधारने में लगेंगे कुछ दिन

एयरलाइन ने यात्रियों को संदेश जारी कर कहा कि बीते कुछ दिन उनके लिए बेहद कठिन रहे होंगे। हालांकि, इंडिगो ने साफ किया कि समस्या एक पल में खत्म नहीं होगी, लेकिन संचालन सामान्य करने की प्रक्रिया पूरी ताकत से जारी है। कंपनी ने वादा किया कि क्रमिक सुधार के साथ अगले कुछ दिनों में उड़ानों की स्थिति बेहतर होती दिखेगी।

और पढ़ें सर्राफा बाजार में सोने की रफ्तार पर आज लगा ब्रेक, चांदी ने लगातार चौथे दिन बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड

शेड्यूल रीबूट करने के लिए लिया गया बड़ा फैसला

इंडिगो ने बताया कि शुक्रवार को जानबूझकर सबसे ज्यादा उड़ानें रद्द की गईं, ताकि ऑपरेशनल सिस्टम और शेड्यूल को रीबूट कर शनिवार से सुधारात्मक कदम शुरू किए जा सकें। कंपनी नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए के साथ मिलकर शॉर्ट-टर्म कैंसिलेशन अपनाने की रणनीति पर काम कर रही है, ताकि एयरपोर्ट पर भीड़ कम हो और यात्रियों को अनावश्यक प्रतीक्षा न झेलनी पड़े।

और पढ़ें 1 अप्रैल से बदल जाएगा टोल भुगतान सिस्टम, कैश पूरी तरह बंद, सिर्फ FASTag और UPI से होगा भुगतान

यात्रियों के लिए रिफंड और री-शेड्यूलिंग की बड़ी सौगात

यात्रियों को राहत देने के लिए एयरलाइन ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। कंपनी ने कहा कि कैंसिल हुई उड़ानों का पूरा किराया स्वतः उसी पेमेंट मोड में वापस किया जाएगा। इसके अलावा 5 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच की बुकिंग पर री-शेड्यूलिंग और कैंसिलेशन बिल्कुल मुफ्त होगा।

और पढ़ें रक्षा खरीद बोर्ड ने 114 राफेल जेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

कंपनी ने विभिन्न शहरों में हजारों होटल कमरे, सतही परिवहन और हवाई अड्डों पर फूड-स्नैक्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी दावा किया है। वरिष्ठ यात्रियों के लिए विशेष लाउंज सुविधा तक की व्यवस्था की जा रही है।

यात्रियों से वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील

इंडिगो ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस की जांच अवश्य करें। कंपनी ने बताया कि कॉल सेंटर की क्षमता बढ़ा दी गई है, और उसका एआई असिस्टेंट ‘6Eskai’ यात्रियों को रिफंड, रीबुकिंग और अन्य जानकारी देने के लिए लगातार सक्रिय है।

भरोसा लौटाने का वादा- कंपनी ने जताया आभार

एयरलाइन ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से यात्रियों ने भरोसा और समर्थन दिया है, और कंपनी इसे दोबारा हासिल करने के लिए हर कदम उठाने को तैयार है। इंडिगो ने कहा कि संचालन में सुधार तेजी से दिखाई देगा और नियमित अपडेट शेयर किए जाते रहेंगे। अंत में एयरलाइन ने एक बार फिर सभी यात्रियों से हार्दिक क्षमा मांगते हुए कहा कि उनका उद्देश्य जल्द से जल्द सभी सेवाओं को पटरी पर लाना है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

प्रयागराज/मुज़फ्फरनगर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मुज़फ्फरनगर पुलिस और अभियोजन पक्ष को करारा झटका लगा है। न्यायालय ने पुरकाजी थाने में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

राहु नक्षत्र परिवर्तन 2026: 20 जनवरी से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल और उपाय

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक मायावी और प्रभावशाली ग्रह माना गया है। राहु जब भी अपना नक्षत्र बदलते हैं,...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
राहु नक्षत्र परिवर्तन 2026: 20 जनवरी से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल और उपाय

Dc vs RCB: स्मृति मंधाना का तूफान, आरसीबी ने 8 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

महिला टी20 लीग के इस मुकाबले ने फैंस के दिल जीत लिए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार खेल दिखाते हुए...
खेल  क्रिकेट 
Dc vs RCB: स्मृति मंधाना का तूफान, आरसीबी ने 8 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

उरई। न्यायलय में विचाराधीन नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में दोष सिद्ध होने के बाद शनिवार को न्यायधीश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

-दस्तावेजों की गहन पड़ताल में जुटी रही टीमरायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में छापेमारी कर रही आयकर टीम के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

प्रयागराज/मुज़फ्फरनगर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मुज़फ्फरनगर पुलिस और अभियोजन पक्ष को करारा झटका लगा है। न्यायालय ने पुरकाजी थाने में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

उरई। न्यायलय में विचाराधीन नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में दोष सिद्ध होने के बाद शनिवार को न्यायधीश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

-दस्तावेजों की गहन पड़ताल में जुटी रही टीमरायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में छापेमारी कर रही आयकर टीम के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

करोड़ों की जीएसटी चोरी के मास्टर माइंड रियासत के बारे में लखनऊ एसआईबी को मिला डाटा

मुरादाबाद। बोगस फर्मों के जरिए लकड़ी की खरीद-फरोख्त दिखाकर 85 लाख की जीएसटी चोरी में मुरादाबाद के विशेष जांच दल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
करोड़ों की जीएसटी चोरी के मास्टर माइंड रियासत के बारे में लखनऊ एसआईबी को मिला डाटा