पाइन लैब्स का 3,899 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च, 11 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन खुला

On

नई दिल्ली। फिनटेक यूनिकॉर्न पाइन लैब्स का 3,899.91 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। इस आईपीओ में 11 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 12 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा, जबकि 13 नवंबर को अलॉटेड शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 14 नवंबर को बीएसई और एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।

इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 210 रुपये से लेकर 221 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 67 शेयर का है। पाइन लैब्स के इस आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स कम से कम 1 लॉट यानी 67 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 14,807 रुपये का निवेश करना होगा। इसी तरह रिटेल इनवेस्टर 1,92,491 रुपये के निवेश से अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं। इस आईपीओ के तहत 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 2,080 करोड़ रुपये के 9,41,17,647 नए शेयर जारी हो रहे हैं। इसके अलावा 1,819.91 करोड़ रुपये के 8,23,48,779 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये बेचे जाएंगे।

इस आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया गया है। इसके अलावा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत हिस्सा और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (एनआईआई) के लिए अधिकतम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है। इस इश्यू के लिए एक्सिस कैपिटल लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है। वहीं केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को रजिस्ट्रार बनाया गया है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत में उतार-चढ़ाव होता रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 265.15 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 341.90 करोड़ रुपये और 2024-25 में गिर कर 145.49 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2025 में कंपनी को 4.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इस दौरान कंपनी की राजस्व प्राप्ति में लगातार बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2022-23 में इसे 1,690.44 करोड़ का कुल राजस्व प्राप्त हुआ, जो वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 1,824.16 करोड़ और वित्त वर्ष 2024-25 में उछल कर 2,327.09 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2025 में कंपनी को 653.08 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

इस अवधि में कंपनी के कर्ज में भी लगातार बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2022-23 के अंत में कंपनी पर 329.51 करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ था, जो वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 532.92 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024-25 में उछल कर 829.49 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2025 की बात करें तो इस दौरान कंपनी पर लदे कर्ज का बोझ 888.74 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इसी तरह ईबीआईटीडीए (अर्निंग बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्सेज, डिप्रेशिएशंस एंड एमॉर्टाइजेशन) 2022-23 में 196.80 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो 2023-24 में घट कर 158.20 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह 2024-25 में कंपनी का ईबीआईटीडीए बढ़ कर 356.72 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2025 तक ये 120.56 करोड़ रुपये के स्तर पर रहा।



 

और पढ़ें पीएफसी का मुनाफा 9% बढ़ा, शेयरधारकों को मिला ₹7.35 प्रति शेयर लाभांश

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत "अनंता" कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

सहारनपुर।  मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में  मेगा ईवेन्ट "अनंता" कार्यक्रम का आयोजन   कार्यकम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत "अनंता" कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

Tata Curvv EV Discount November 2025: टाटा की नई Electric SUV पर मिल रहा ₹1.90 लाख तक का बड़ा ऑफर, जानिए कीमत, फीचर्स और रेंज

अगर आप एक स्टाइलिश और हाई-टेक इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस महीने आपके लिए शानदार मौका...
ऑटोमोबाइल 
Tata Curvv EV Discount November 2025: टाटा की नई Electric SUV पर मिल रहा ₹1.90 लाख तक का बड़ा ऑफर, जानिए कीमत, फीचर्स और रेंज

सहारनपुरः सऊदी से लौटते समय विमान में युवक की मौत, बेंगलुरू में अस्पताल में उपचार के दौरान निधन

सहारनपुर (तल्हेडी बुजुर्ग)। बुखार से पीड़ित नौजवान एक युवक की सऊदी अरब से लौटते वक्त हवाई जहाज में तबियत बिगड...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः सऊदी से लौटते समय विमान में युवक की मौत, बेंगलुरू में अस्पताल में उपचार के दौरान निधन

गाजियाबाद के मोदीनगर में फैक्ट्री बॉयलर में आग, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

गाजियाबाद। मोदीनगर इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार दोपहर एक फैक्ट्री के बॉयलर में आग लग गई, जिसमें दो मजदूर गंभीर रूप...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद के मोदीनगर में फैक्ट्री बॉयलर में आग, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

नोएडा में किराये के मकानों में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

नोएडा।  नोएडा में किराये के मकान में रहने वाले दो लोगों के घरों का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने लाखों...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में किराये के मकानों में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत "अनंता" कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

सहारनपुर।  मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में  मेगा ईवेन्ट "अनंता" कार्यक्रम का आयोजन   कार्यकम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत "अनंता" कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

सहारनपुरः सऊदी से लौटते समय विमान में युवक की मौत, बेंगलुरू में अस्पताल में उपचार के दौरान निधन

सहारनपुर (तल्हेडी बुजुर्ग)। बुखार से पीड़ित नौजवान एक युवक की सऊदी अरब से लौटते वक्त हवाई जहाज में तबियत बिगड...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः सऊदी से लौटते समय विमान में युवक की मौत, बेंगलुरू में अस्पताल में उपचार के दौरान निधन

मेरठ में साइबर टीम की तेज कार्रवाई, पीड़ित को 2138 रुपये की ठगी की राशि वापस

मेरठ। जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की धनराशि की रिकवरी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में साइबर टीम की तेज कार्रवाई, पीड़ित को 2138 रुपये की ठगी की राशि वापस

सहारनपुर में 300 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, कई पीएम आवास शामिल, सिंचाई विभाग ने ठोका दावा

सहारनपुर की इंदिरा कॉलोनी के 300 मकानों पर लटकी बुलडोजर की तलवार       सहारनपुर: शहर की इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में 300 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, कई पीएम आवास शामिल, सिंचाई विभाग ने ठोका दावा