कृषि के लिए पीएम मोदी की नई योजनाएं: 42,000 करोड़ की परियोजनाओं से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

On

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रियों ने शनिवार को पीएम मोदी द्वारा 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कृषि परियोजनाओं को लॉन्च करने की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से किसानों के जीवन में नई ऊर्जा और अपार संभावनाएं आएंगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज लॉन्च की गई नई योजनाएं कृषि और किसानों के लिए एक ऐतिहासिक सौगात है और यह पहल अन्नदाताओं के जीवन में नई उम्मीद लेकर आएगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, "पीएम मोदी ने आज पूसा परिसर, नई दिल्ली से 'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' और 'दलहन आत्मनिर्भरता मिशन' का शुभारंभ करने के साथ ही अन्नदाता किसान भाई-बहनों को 42,000 करोड़ से अधिक की कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं का उपहार दिया।"

 

और पढ़ें त्योहारी मांग और वैश्विक सप्लाई संकट के बीच भारत में सिल्वर ETF रिकॉर्ड प्रीमियम पर

और पढ़ें सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, सर्राफा बाजार में नया कीमती दौर

उन्होंने आगे लिखा, "कृषि और किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात...यह पहल हमारे अन्नदाताओं के जीवन में नई उम्मीद, नई ऊर्जा और अपार संभावनाएं लेकर आएगी।" केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से बीते एक दशक में पहली बार 4.5 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर्ज करते हुए, भारत का कृषि क्षेत्र सशक्त, आत्मनिर्भर व समृद्ध हो रहा है। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, "देश का किसान अब केवल अन्नदाता ही नहीं, राष्ट्र निर्माण में भागीदार बन रहा है।

और पढ़ें भारत ने 11 वर्षों में दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल हाईवे किया तैयार, ज्योतिरादित्य सिंधिया का दावा

 

किसानों व पशुपालकों की शक्ति से भारत का सामर्थ्य निरंतर बढ़ रहा है।" केंद्रीय मंत्री पुरी ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने आज कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में 42,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास कर किसान कल्याण, कृषि आत्मनिर्भरता और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना कृषि उत्पादकता में वृद्धि, फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के साथ पंचायत और ब्लॉक स्तर पर फसलोत्तर भंडारण क्षमता में वृद्धि करेगी, सिंचाई सुविधाओं में सुधार और चयनित 100 जिलों में दीर्घकालिक और अल्पकालिक ऋण की उपलब्धता को सुगम बनाएगी।

 

वहीं, दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन उत्पादकता में सुधार, खेती के रकबे का विस्तार और मूल्य श्रृंखला को मजबूत करके दलहन में आत्मनिर्भरता हासिल करने में एक कारगर कदम साबित होगा। केंद्रीय मंत्री पुरी ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए इन पहलों को देश के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात बताया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि देश की आत्मनिर्भरता और हमारे किसानों के कल्याण के लिए दो महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही हैं। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "ये योजनाएं पूरे भारत के लाखों किसानों के जीवन में बदलाव लाएंगी।" 



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 12 अक्टूबर 2025, रविवार

   मेष : मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 12 अक्टूबर 2025, रविवार

संकल्प की शक्ति: जब मन में हो जीत का जज़्बा, तो भाग्य भी साथ आता है

जब व्यक्ति में जीत का जज्बा होता है अर्थात सफल होने की दृढ इच्छा शक्ति होती है तो भीतर के...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
संकल्प की शक्ति: जब मन में हो जीत का जज़्बा, तो भाग्य भी साथ आता है

बिजेथुआ महोत्सव में गूंजा 'जय श्रीराम' और 'हर-हर महादेव' | रामभद्राचार्य का अद्भुत प्रवचन

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के बिजेथुआ महावीर धाम में चल रहे बिजथुआ महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बिजेथुआ महोत्सव में गूंजा 'जय श्रीराम' और 'हर-हर महादेव' | रामभद्राचार्य का अद्भुत प्रवचन

शामली में एसपी ऑफिस पर लगे ‘इकरा हसन मुर्दाबाद’ के नारे, कैराना में बढ़ी सुरक्षा – सांसद के आवास को पुलिस ने घेरा 

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में शनिवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सांसद इकरा हसन के खिलाफ...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
शामली में एसपी ऑफिस पर लगे ‘इकरा हसन मुर्दाबाद’ के नारे, कैराना में बढ़ी सुरक्षा – सांसद के आवास को पुलिस ने घेरा 

अमित शाह के बयान पर एसटी हसन का पलटवार, बोले- ये ध्रुवीकरण की रणनीति है

मुरादाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान देश में मुस्लिम समुदाय की बढ़ती आबादी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
अमित शाह के बयान पर एसटी हसन का पलटवार, बोले- ये ध्रुवीकरण की रणनीति है

उत्तर प्रदेश

बिजेथुआ महोत्सव में गूंजा 'जय श्रीराम' और 'हर-हर महादेव' | रामभद्राचार्य का अद्भुत प्रवचन

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के बिजेथुआ महावीर धाम में चल रहे बिजथुआ महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बिजेथुआ महोत्सव में गूंजा 'जय श्रीराम' और 'हर-हर महादेव' | रामभद्राचार्य का अद्भुत प्रवचन

अमित शाह के बयान पर एसटी हसन का पलटवार, बोले- ये ध्रुवीकरण की रणनीति है

मुरादाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान देश में मुस्लिम समुदाय की बढ़ती आबादी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
अमित शाह के बयान पर एसटी हसन का पलटवार, बोले- ये ध्रुवीकरण की रणनीति है

यूपी ट्रेड शो-2025: सहारनपुर में स्वदेशी मेले में दीपावली की खरीदारी जोरों पर, लाखों की बिक्री से स्टाल धारक उत्साहित

सहारनपुर। यूपी ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेले के तीसरे दिन आज हस्तशिल्पियों, कारीगरों व उद्यमियों ने स्थानीय स्तर पर उत्पादित किये...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपी ट्रेड शो-2025: सहारनपुर में स्वदेशी मेले में दीपावली की खरीदारी जोरों पर, लाखों की बिक्री से स्टाल धारक उत्साहित

सहारनपुर में अवैध पशु कटान करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, असलहे और मांस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अवैध रूप से पशु कटान करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध पशु कटान करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, असलहे और मांस बरामद