शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स 432 अंक उछला

On

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली तेजी के साथ शुरू हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के बाद से ही खरीदारों ने लगातार लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों […]

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली तेजी के साथ शुरू हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के बाद से ही खरीदारों ने लगातार लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में तेजी का रुख बन गया। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद ये दोनों सूचकांक 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

पहले 1 घंटे के कारोबार में स्टॉक मार्केट के शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी पोर्ट्स के शेयर लगातार तेजी का रुख दिखा रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार में अडाणी इंटरप्राइजेज 9.10 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स 5.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 3.36 प्रतिशत से लेकर 2.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। दूसरी ओर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल और आयशर मोटर्स के शेयर 1.96 प्रतिशत से लेकर 0.91 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

फरवरी में भारत में रिटेल वाहन बिक्री 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट पहुंची  ये भी पढ़ें  फरवरी में भारत में रिटेल वाहन बिक्री 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24.09 लाख यूनिट पहुंची

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,913 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,167 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 746 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान और 10 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में बने हुए थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 33 शेयर हरे निशान में और 17 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

भारत ने पश्चिम एशिया संकट पर नजर रखने के लिए अंतर-मंत्रालयी समूह बनाया ये भी पढ़ें  भारत ने पश्चिम एशिया संकट पर नजर रखने के लिए अंतर-मंत्रालयी समूह बनाया

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज मामूली बढ़त के साथ सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 46.95 अंक की तेजी के साथ 60,332.99 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में खरीदारी शुरू हो गई, जिससे सेंसेक्स की चाल में भी तेजी आ गई।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के पार, सप्लाई पर बढ़ी चिंता  ये भी पढ़ें  मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के पार, सप्लाई पर बढ़ी चिंता

सुबह 10 बजे के करीब बाजार को एक बार बिकवाली का झटका जरूर लगा, लेकिन थोड़ी देर बाद ही ये सूचकांक दोबारा तेज होता नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 सेंसेक्स 432.20 अंकों की मजबूती के साथ 60,718.24 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 28.80 अंक उछलकर 17,750.30 अंक के स्तर पर खुला। बाजार में शुरुआत से ही जारी खरीदारी के कारण निफ्टी की चाल भी लगातार तेज होती गई। सुबह 10 बजे तक खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी उछल कर 17,878.95 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

हालांकि इस स्तर पर पहुंचने के बाद निफ्टी को भी बिकवाली का एक झटका लगा, लेकिन थोड़ी ही देर में दोबारा खरीदारी शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक में भी तेजी लौटती नजर आई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 127.30 अंक उछलकर 17,848.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 46.95 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,332.99 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 28.80 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,750.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 220.86 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,286.04 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 43.10 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,721.50 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (नागल)।  दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते करीब 6 माह पूर्व एक गांव
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4,929 लोगों के काटे चालान

नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को होली पर पूरे शहर में जगह-जगह स्पेशल चेकिंग ड्राइव चलाकर ट्रैफिक को...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4,929 लोगों के काटे चालान

ईरान युद्ध के चलते गेल को कतर से एलएनजी सप्लाई बंद, भारत में गैस सप्लाई पर पड़ सकता है असर

  नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका-ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत की गैस सप्लाई पर भी कंपनी...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
ईरान युद्ध के चलते गेल को कतर से एलएनजी सप्लाई बंद, भारत में गैस सप्लाई पर पड़ सकता है असर

राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग

बाड़मेर। बाड़मेर के रेगिस्तान में एक ऐसा मंदिर है, जहां शाम होते ही लोग भाग जाते हैं और पूरा मंदिर...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग

सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर (सरसावा)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में बीती देर रात एक बाइक सवार 66 वर्षीय व्यक्ति की सड़क  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (नागल)।  दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते करीब 6 माह पूर्व एक गांव
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर (सरसावा)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में बीती देर रात एक बाइक सवार 66 वर्षीय व्यक्ति की सड़क  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

सहारनपुर। ट्रैक्टर और कार की भिडंत में दो लोग घायल हो गए। स्टेट हाईवे पर बसेड़ा के निकट एक कार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

मुरादाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश