शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मेटल स्टॉक्स पर दबाव

On

 मुंबई। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 175 अंक या 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,098 और निफ्टी 78 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,572 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम मेटल शेयर कर रहे थे।

इस कारण सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटीज टॉप लूजर्स थे। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी गिरावट थी। दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी आईटी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी एफएमसीजी हरे निशान में थे। दूसरी तरफ स्मॉलकैप और मिडकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कीमती धातुओं में उछाल; चांदी में 5,000 रुपए से ज्यादा की तेजी  ये भी पढ़ें  पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कीमती धातुओं में उछाल; चांदी में 5,000 रुपए से ज्यादा की तेजी

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5.60 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,056 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 125 अंक की कमजोरी के साथ 59,597 पर था। सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, बीईएल, इंडिगो, एचसीएल टेक, आईटीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एसबीआई, एलएंडटी और टाइटन गेनर्स थे। इटरनल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एचडीएफीस बैंक और एनटीपीसी लूजर्स थे। वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और हांगकांग हरे निशान में थे, जबकि बैंकॉक का बाजार दबाव के साथ कारोबार कर रहा था।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एयर इंडिया ने डीजीसीए से उड़ान ड्यूटी नियमों में राहत की मांग की ये भी पढ़ें  मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एयर इंडिया ने डीजीसीए से उड़ान ड्यूटी नियमों में राहत की मांग की

शंघाई, सोल और जकार्ता के बाजार बंद हैं। कमोडिटी मार्केट में कमजोरी देखी जा रही है। कच्चा तेल लाल निशान में है। खबर लिखे जाने तक, ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 68.39 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63.39 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा था। कॉमेक्स पर गोल्ड करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,969 डॉलर प्रति औंस और चांदी करीब दो प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75 डॉलर प्रति औंस पर थी। 

भारत दुनिया में तेल की कीमतें स्थिर रखने में अमेरिका का बहुत बड़ा साथी: राजदूत सर्जियो गोर  ये भी पढ़ें  भारत दुनिया में तेल की कीमतें स्थिर रखने में अमेरिका का बहुत बड़ा साथी: राजदूत सर्जियो गोर

Views: 26

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

'हर दिन 50 लाख एलपीजी सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे हैं', सरकार ने पैनिक बुकिंग से बचने की दी सलाह

नई दिल्ली। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सरकार बिना रुकावट एनर्जी सप्लाई पक्का करने के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
'हर दिन 50 लाख एलपीजी सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे हैं', सरकार ने पैनिक बुकिंग से बचने की दी सलाह

क्या है अमेरिका का 'Operation Epic Fury'? 6,000 ठिकानों को निशाना बनाने के पीछे की पूरी कहानी

वाशिंगटन । अमेरिका ने दावा किया है कि उसने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान ईरान में 6,000 ठिकानों पर हमला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
क्या है अमेरिका का 'Operation Epic Fury'? 6,000 ठिकानों को निशाना बनाने के पीछे की पूरी कहानी

कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

कानपुर।  उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में कल्याणपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग की वर्दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

एलपीजी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को एलपीजी और 8 सांसदों के निलंबन को लेकर हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
एलपीजी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

अररिया।  जिले के फारबिसगंज में जिला प्रशासन ने गुप्त सूचना पर बीती रात कार्रवाई करते हुए ढाई सौ से अधिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

उत्तर प्रदेश

कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

कानपुर।  उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में कल्याणपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग की वर्दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

बिजनौर। जनपद के चांदपुर नगर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गईं छह छात्राएं अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव