जियोे पॉलिटिकल टेंशन से सहमा शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

On

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण बाजार खुलते ही पहले 5 सेकंड में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.80 लाख करोड़ रुपये घट गया। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की स्थिति में काफी हद तक सुधार भी हुआ। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.28 प्रतिशत और निफ्टी 1.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 2.24 प्रतिशत से लेकर 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, लार्सन एंड टूब्रो, इंटरग्लोब एवियशन, एशियन पेंट्स, अदानी एंटरप्राइजेज और अदानी पोर्ट्स के शेयर 4.74 प्रतिशत से लेकर 2.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,799 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 470 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,329 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 4 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 26 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान में और 43 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 2,743.46 अंक की जबरदस्त कमजोरी के साथ 78,543.73 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले 20 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स ओपनिंग लेवल से दो हजार अंक से अधिक की रिकवरी करके 80,632.55 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 1,037.55 अंक टूट कर 80,249.64 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 519.40 अंक लुढ़क कर 24,659.25 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे पहले 20 मिनट में ही निफ्टी ओपनिंग लेवल से 330.10 अंक उछल कर 24,989.35 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की कमजोरी एक बार फिर बढ़ने लगी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10:15 बजे निफ्टी 315.10 अंक की गिरावट के साथ 24,863.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 961.42 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,287.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 317.90 अंक यानी 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,178.65 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

कन्नौज के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना.. ट्रक से टकराई दो रोडवेज बसें, तीन की मौत और 31 यात्री घायल

उन्नाव। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ट्रक से एक के बाद एक तेज रफ्तार दाे रोडवेज बसें टकरा गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
कन्नौज के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना.. ट्रक से टकराई दो रोडवेज बसें, तीन की मौत और 31 यात्री घायल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मनाएंगे होली..घंटाघर से निकलने वाली भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा और नरसिंह रथयात्रा की करेंगे अगुवाई

गोरखपुर। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम को भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा में शामिल होंगे। पांडेयहाटा में श्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मनाएंगे होली..घंटाघर से निकलने वाली भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा और नरसिंह रथयात्रा की करेंगे अगुवाई

सहारनपुर से प्रयागराज तक — कशिश की बरामदगी के बाद उठे बड़े सवाल,वीडियो में किया बड़ा खुलासा

सहारनपुर।  जनपद सहारनपुर से शुरू हुई एक प्रेम कहानी ने अब जिले में बड़े सामाजिक और राजनीतिक विवाद का इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर से प्रयागराज तक — कशिश की बरामदगी के बाद उठे बड़े सवाल,वीडियो में किया बड़ा खुलासा

होली पर लखनऊ के बाजारों में खास रौनक, सोने-चांदी की पिचकारी और बाल्टियों की बढ़ी मांग

लखनऊ। देशभर में होली के त्योहार की धूम है। रंग-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से बाजार सजे हुए हैं। वहीं,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
होली पर लखनऊ के बाजारों में खास रौनक, सोने-चांदी की पिचकारी और बाल्टियों की बढ़ी मांग

मिडिल ईस्ट में मेरठ के करीब 1500 लोग फंसे,दुबई में हालात खराब

मेरठ। ईरान-इस्राइल युद्ध ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में तनाव से सैकड़ों परिवारों की बेचैनी बढ़ा दी है। मेरठ  के हजारों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मिडिल ईस्ट में मेरठ के करीब 1500 लोग फंसे,दुबई में हालात खराब

उत्तर प्रदेश

कन्नौज के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना.. ट्रक से टकराई दो रोडवेज बसें, तीन की मौत और 31 यात्री घायल

उन्नाव। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ट्रक से एक के बाद एक तेज रफ्तार दाे रोडवेज बसें टकरा गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
कन्नौज के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना.. ट्रक से टकराई दो रोडवेज बसें, तीन की मौत और 31 यात्री घायल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मनाएंगे होली..घंटाघर से निकलने वाली भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा और नरसिंह रथयात्रा की करेंगे अगुवाई

गोरखपुर। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम को भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा में शामिल होंगे। पांडेयहाटा में श्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मनाएंगे होली..घंटाघर से निकलने वाली भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा और नरसिंह रथयात्रा की करेंगे अगुवाई

सहारनपुर से प्रयागराज तक — कशिश की बरामदगी के बाद उठे बड़े सवाल,वीडियो में किया बड़ा खुलासा

सहारनपुर।  जनपद सहारनपुर से शुरू हुई एक प्रेम कहानी ने अब जिले में बड़े सामाजिक और राजनीतिक विवाद का इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर से प्रयागराज तक — कशिश की बरामदगी के बाद उठे बड़े सवाल,वीडियो में किया बड़ा खुलासा

होली पर लखनऊ के बाजारों में खास रौनक, सोने-चांदी की पिचकारी और बाल्टियों की बढ़ी मांग

लखनऊ। देशभर में होली के त्योहार की धूम है। रंग-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से बाजार सजे हुए हैं। वहीं,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
होली पर लखनऊ के बाजारों में खास रौनक, सोने-चांदी की पिचकारी और बाल्टियों की बढ़ी मांग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं