Friday, April 11, 2025

तेलंगाना में कांग्रेस की बढ़त पर रेवंत रेड्डी के घर पर जश्न

हैदराबाद। तेलंगाना में रविवार को मतगणना के रुझानों में कांग्रेस के आगे होने पर पार्टी में जश्‍न शुरू हो गया है। पार्टी भारत के सबसे नए राज्य में जीत की ओर बढ़ रही है।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी के आवास और गांधी भवन में पार्टी मुख्यालय में बड़ा जश्न देखा गया।

कांग्रेस समर्थक मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार रेवंत रेड्डी के आवास के बाहर ढोल-नगाड़ों के बीच नाच रहे थे।

कांग्रेस के झंडे लहराते हुए, पार्टी कार्यकर्ता टीपीसीसी प्रमुख के नारे लगा रहे थे।

जैसे ही मतगणना के रुझानों से पता चला कि 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा, बड़ी संख्या में रेवंत रेड्डी के समर्थक उनके घर के बाहर जमा हो गए।

पुलिस ने टीपीसीसी अध्यक्ष के घर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। रेवंत रेड्डी अपने कुछ करीबी सहयोगियों के साथ अपने आवास से मतगणना रुझानों पर नजर रख रहे थे। उनके गांधी भवन या उस होटल के लिए रवाना होने की संभावना है जहां कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और अन्य एआईसीसी पर्यवेक्षक डेरा डाले हुए है।

यह भी पढ़ें :  ममता बनर्जी तुष्टिकरण के लिए अगर संविधान को नहीं मानती हैं तो यह अराजकता कहलाएगा : गिरिराज सिंह
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय