Sunday, March 30, 2025

गाजियाबाद में 17 को निगम बोर्ड की बैठक प्रस्तावित,उठेगा पैंठ बाजार का मुददा

गाजियाबाद। आगामी 17 फरवरी को गाजियाबाद नगर निगम बोर्ड बैठक प्रस्तावित है। इस बार भी बोर्ड बैठक में पैंठ बाजार का मुद्दा प्रमुखता से उठेगा। हालांकि गत गुरुवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई टाउन वेंडिंग कमेटी में पैंठ बाजार मामले पर निर्णय लिया जा चुका है।

 

लेकिन इसके बावजूद भी निगम बोर्ड बैठक में इस मसले पर जोरदार चर्चा होने के आसार हैं। कुछ पार्षद पैंठ बाजार पूर्व की भांति ही लगाए जाने के समर्थन में हैं। पैंठ बाजार लगाए जाने के समर्थक पार्षदगण निगम बोर्ड बैठक में पैंठ बाजार व्यापारियों से जुड़ा मुद्दा रख सकते हैंं। इस साल ये नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक है। जिसमें शहर को विकास की रफ्तार देने के लिए प्रस्ताव पेश किए जाएगें।

 

 

 

बता दें इससे पहले हुई बोर्ड बैठक में शहर के विकास को रफ्तार देने के लिए नगर निगम साल 2024-25 में 1795 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसमें विभिन्न मदों में 1592 करोड़ आय प्रस्तावित हुए थे।

 

 

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि सड़कों पर पैठ बाजार के लिए नगर निगम जल्द ही नियमावली बनाएंगा। उन्होंने बताया कि ये मुद्दा पिछली बोर्ड बैठक में भी उठा था। जिसमें नियमावली बनाने की बात कही गई थी। पिछली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया था। जो सर्वसम्मति से पास हो गया था। पैंठ बाजार मामले में महापौर ने कहा कि निगम की चौड़ी सड़क पर अतिक्रमण कर पैंठ बाजार लगाए जाते हैं। पैंठ बाजार में बेंच डालने वाले वसूली करते हैं। इसके लिए पैंठ बाजार नियमावली बनाई जानी बहुत जरूरी हो गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय