गाजियाबाद: भाजपा नेता के आवास पर हमला, केमिकल बम से घर में लगी भीषण आग
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित डीएलएफ कॉलोनी में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी के आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। घटना देर रात करीब साढ़े बारह बजे की है। भाजपा नेता का आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने उनके घर पर केमिकल बम फेंके जिससे देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों और धुएं की चपेट में आ गया।
दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि संकरी गली में गाड़ियां खड़ी होने के कारण रास्ता बाधित था। अग्निशमन दल के कर्मियों ने दूर से ही पाइप बिछाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि आग लगने के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं भाजपा नेता मान सिंह गोस्वामी ने इस घटना को एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। उन्होंने शॉर्ट सर्किट की संभावना को नकारते हुए कहा कि आग लगाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया गया है।
इस हमले के पीछे दो मुख्य कारणों की आशंका जताई जा रही है। भाजपा नेता ने बताया कि दो दिन पहले ही उन्होंने दो चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था जिसकी रंजिश के चलते यह हमला हो सकता है। वहीं एक अन्य एंगल यह भी सामने आया है कि चार दिन पूर्व उनके भाई की कुछ लोगों के साथ तीखी झड़प हुई थी। फिलहाल शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही धमाकों और आग के पीछे की असली वजह साफ हो पाएगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां