गाज़ियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में खुद को सीबीआई और इनकम टैक्स अधिकारी बताकर दुकानदार से वसूली करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सद्दाम, निवासी खिचड़ा, हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
शिकायत मिलने के बाद मसूरी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर संदिग्ध की पहचान हुई और आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सीबीआई अकादमी गाजियाबाद में प्लंबर के रूप में संविदा पर काम करता था और इसी का फायदा उठाकर खुद को सीबीआई अफसर बताकर लोगों को डराता था।
ये भी पढ़ें दिल्ली: कल्याणपुरी में चार्जर विवाद में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, एक मजदूर घायल, दो गिरफ्तारएसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा कर रही है।

टिप्पणियां