गाजियाबाद में स्कूटी चोरी गिरोह का भंडाफोड़: 8 आरोपी गिरफ्तार, 7 स्कूटी और नंबर प्लेट बरामद
गाजियाबाद। थाना सिहानी गेट पुलिस टीम ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 7 चोरी की स्कूटी और एक चोरी की नंबर प्लेट बरामद करते हुए कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम नवाब मलिक, रियाजुद्दीन, नरेश कुमार, सुनील, जितेंद्र, कृष्णा, समीर और फैजल उर्फ फैजल मोहम्मद बताए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्कूटी चोरी कर उन्हें स्क्रैप सेंटर तक पहुंचाते थे, जहां चोरी के वाहनों को काटकर उनके नंबर और पहचान मिटा दी जाती थी। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें यादव सिंह प्रकरण: अंडरग्राउंड केबलिंग घोटाले में सीबीआई का शिकंजा, जांच के घेरे में तीन अधिकारीपुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और इस वाहन चोरी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां