फरीदाबाद अग्निकांड में झुलसे आठ की हालत गंभीर,कंपनी मालिक व मैनेजर पर मुकदमा दर्ज..केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने डीसी से ली जानकारी

On

फरीदाबाद। सेक्टर 24 में मेटल शीट कटिंग करने वाली फैक्ट्री में लगी आग में बुरी तरह से झुलसे कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात आठ लोगों को दिल्ली पुलिस की मदद से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्स और सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जबकि बाकि का फरीदाबाद में निजी और सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुजेसर थाना पुलिस ने शिव स्टील व कालका जी लुबरीकेन्ट कम्पनी के मालिक वा मेनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में पाया गया है कि कंपनी के द्वारा केमिकल बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के रखे गये थे। जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हांलाकि अभी तक हादसे में किसी की मौत नही हुई है। फरीदाबाद के सांसद और केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर 24 में हुए हादसे को लेकर डीसी को फोन कर पूरे मामले की जानकरी ली। मंत्री ने हादसे में घायल सभी लोगों के बेहतर इलाज के लिए भी उनको दिशा-निर्देश दिए है।

 

बांग्लादेश: मानवाधिकार संगठनों ने जेल में बंद पत्रकारों के लिए उठाई आवाज, सरकार से समीक्षा की अपील  ये भी पढ़ें  बांग्लादेश: मानवाधिकार संगठनों ने जेल में बंद पत्रकारों के लिए उठाई आवाज, सरकार से समीक्षा की अपील

मुज़फ्फरनगर के बागोवाली का युवक सोना तस्करी मामले में उठाया, DRI नोएडा की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के बागोवाली का युवक सोना तस्करी मामले में उठाया, DRI नोएडा की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप

मंत्री ने कहा कि यह हादसे बेहद दुखद है, ऐसे में प्रशासन घायल हुए लोगों की पूरी मदद कर रहा है। सोमवार की शाम कंपनी में सीएनसी मशीन से निकली चिंगारी से ड्रम में बंद रखे केमिकल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते एक के बाद एक केमिकल का ड्रम ब्लास्ट होने लगा और आग ने भयकंर रूप धारण कर लिए। इस केमिकल को मेटल शीट काटते समय प्रयोग में लाया जाता था। हादसे में अभी तक 42 लोगों को घायल होने की सूचना है। जिनमें तीन पुलिस कर्मचारी, दो फायर बिग्रेड कर्मचारी और कंपनी में काम करने वाले वर्करों के साथ वहां से गुजरने वाले लोग शामिल है, जो आग लगने के बाद फैक्ट्री के बाहर खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। इस हादसे का एक वीडियों भी सामने आया है। जिसमें फैक्ट्री के बाहर रखे केमिकल के ड्रमों में एक साथ ब्लास्ट हो रहा है। जिस समय फैक्ट्री में आग लग रही थी, भारी संख्या में आस-पास मजदूर और गुजरने वाले लोग आस-पास खड़े हुए थे, लेकिन जैसे ही ब्लास्ट हुआ सभी वहां से अपनी जान बचाने के लिए भागना शुरू हो गए। ब्लास्ट इतना भयंकर था कि आग का गुबार करीब 50 मीटर तक उठता दिखाई दिया। इस हादसे में दर्जनभर गाड़ी और बाइकों के आग के चपेट में आने की सूचना है। ये सभी फैक्ट्री के बाहर खड़ी हुई थी। आग लगने से गाड़ी और बाइक पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मामले की सूचना पर पहुंचे फोर्स के लोग बचाव का काम कर रहे थे।

नसीरपुर कांड: 14 मार्च को होगा 'महा-धमाका'; ठाकुर पूरन सिंह बनाम कश्यप समाज, आमने-सामने की महापंचायत से दहला तितावी ये भी पढ़ें  नसीरपुर कांड: 14 मार्च को होगा 'महा-धमाका'; ठाकुर पूरन सिंह बनाम कश्यप समाज, आमने-सामने की महापंचायत से दहला तितावी

 

लेकिन इसी दौरान एक ड्रम में ब्लास्ट हुआ और उनके वो उसकी चपेट में आ गए। जिनको तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। फैक्ट्री के अंदर और बार रखे केमिकल के ड्रम में लगातार हो रहे ब्लास्ट से वहां पर भगदड़ मच गयी। राह चलते लोगों के अलावा सडक़ पर खड़ी गाडिय़ां भी इसकी चपेट में आ गई। कंपनी के मालिक विजय मोगर भी हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि धमाके के समय वह भी परिसर में मौजूद थे। उनकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अभी तक 42 लोगों के जलने की सूचना मिली है। इनमें रविंद्र , मनोज , राकेश , सुमित , विपिन , अनीश , विजय , लुकमान, जगराम के अलावा मुन्ना और अभिषेक शामिल है। इनके अलावा एसपीओ अभिषेक, कांस्टेबल अजनेश सहित पांच पुलिस कर्मी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। इनके अलावा दूसरे लोग भी झुलसे है। एसडीएम त्रिलोक चंद ने बताया कि फायर बिग्रेड की 10 से ज्यादा गाडिय़ों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। फैक्ट्री के आस-पास के इलाके को खाली कराया गया है।

Views: 62

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव