मुंबई से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान को मिली बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

On

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 762 को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी सुबह करीब 8 बजे मिली। सूचना मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई और विमान की लैंडिंग के समय सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया गया। हालांकि जांच में ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

और पढ़ें गुरुग्राम: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नकली सेक्स वर्धक दवा बेचकर करते थे ठगी

और पढ़ें इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह शामिल

इस फ्लाइट में करीब 200 यात्री सवार थे। धमकी मिलने के तुरंत बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी डिक्लेयर कर दी गई। एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए और विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए तैयारी की गई। हालांकि, जांच के बाद यह पता चला कि यह धमकी 'नॉन-स्पेसिफिक' यानी स्पष्ट रूप से किसी सटीक खतरे की ओर इशारा नहीं कर रही थी। बावजूद इसके, किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की।

और पढ़ें वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को उतारा गया और विमान की गहन तलाशी ली गई। यात्रियों के सामान की भी बारीकी से जांच की गई। जांच पूरी होने तक एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, "मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 762 में सुरक्षा खतरा देखा गया। स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को उड़ान भरने की अनुमति देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच में उनका पूरा सहयोग किया। हमने अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है, जिसमें उन्हें जलपान उपलब्ध कराना और नियमित अपडेट शेयर करना शामिल है। हमेशा की तरह, हमारे यात्री, पायलट और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

दिल्ली के विकास और पार्टी के सुशासन में वीके मल्होत्रा का योगदान अविस्मरणीय - पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले...
राष्ट्रीय 
दिल्ली के विकास और पार्टी के सुशासन में वीके मल्होत्रा का योगदान अविस्मरणीय - पीएम मोदी

डोनाल्ड ट्रंप ने तैयार किया गाजा का नया नक्शा, इजरायल से अलग करेगा बफर जोन

नई दिल्ली। गाजा में दो साल से जारी संघर्ष रोकने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 20 सूत्रीय प्रस्ताव...
अंतर्राष्ट्रीय 
डोनाल्ड ट्रंप ने तैयार किया गाजा का नया नक्शा, इजरायल से अलग करेगा बफर जोन

मेरठ: निर्माण श्रमिकों की बेटियों की शादी में अब मिलेगी ₹1 लाख की सहायता राशि

मेरठ। निर्माण श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक विवाह के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि में सरकार ने बड़ा बदलाव...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: निर्माण श्रमिकों की बेटियों की शादी में अब मिलेगी ₹1 लाख की सहायता राशि

अयोध्या प्रसाद गुणवत्ता जांच में 3 सैंपल फेल, श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ी

अयोध्या। धार्मिक आस्था का केन्द्र और देश के पवित्र स्थलों में से एक अयोध्या इस वक्त एक गंभीर मुद्दे को...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अयोध्या प्रसाद गुणवत्ता जांच में 3 सैंपल फेल, श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ी

अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे पिता को 20 साल की सजा, मेरठ पाक्सो कोर्ट का फैसला

मेरठ। नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को मेरठ की विशेष पाक्सो अदालत ने 20 वर्ष की कैद...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे पिता को 20 साल की सजा, मेरठ पाक्सो कोर्ट का फैसला

उत्तर प्रदेश

मेरठ में चोरी की स्कूटी के साथ अभियुक्त फुरकान गिरफ्तार, दिल्ली से की थी वाहन चोरी

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा चोरी की स्कूटी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार किया है। थाना लिसाडी गेट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में चोरी की स्कूटी के साथ अभियुक्त फुरकान गिरफ्तार, दिल्ली से की थी वाहन चोरी