बरेली हिंसा के साजिशकर्ता नदीम खां गिरफ्तार, तौकीर रजा समेत 55 आरोपी, अवैध दुकानें सील

On

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में पिछले शुक्रवार को हुई हिंसा मामले में पुलिस ने आज 28 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए लोगों में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान का करीबी नदीम खां भी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारिख ने पत्रकारों को बताया कि नदीम खां पर आरोप है कि उसने व्हाट्सएप के जरिए 1600 लोगों को नमाज के बाद बुलाया था, जिससे हिंसा भड़की। पुलिस अब तौकीर रजा समेत सभी 55 आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि हिंसा में लिप्त अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

और पढ़ें देश में गजवा हिंद स्वीकार नहीं, उपद्रव करने वालों को दिया जाएगा जहन्नुम का टिकट- योगी

और पढ़ें मेरठ दुर्गाबाड़ी मंदिर में वैदिक मंत्रों के साथ दुर्गा अनुष्ठान प्रारंभ, श्रद्धा और भक्ति का संगम

अवैध दुकानों पर कार्रवाई और दफ्तर सील

हिंसा के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कोतवाली से मात्र 100 कदम की दूरी पर नावेल्टी चौराहे पर पहलवान साहब की मजार के आसपास बनी 54 अवैध दुकानों को सील कर दिया है। बताया गया है कि इन दुकानों को अवैध रूप से बनाया गया था। सील की गई दुकानों में आईएमसी का दफ्तर भी शामिल था, जिस पर कार्रवाई की गई है।

और पढ़ें शक्ति क्लब इंदिरा कॉलोनी में रामलीला का भव्य मंचन, श्रवण लीला, निषाद लीला का हुआ सुंदर मंचन

क्या थी घटना?

गौरतलब है कि यह हिंसा शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई थी। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के नेतृत्व में भीड़ 'आई लव मोहम्मद' के नारे लगाते हुए इस्लामिया ग्राउंड पर प्रदर्शन कर रही थी।

पुलिस का कहना है कि 90 से 95 प्रतिशत भीड़ पुलिस के निर्देश पर घर लौट चुकी थी, लेकिन बचे हुए शरारती तत्वों ने सुनियोजित साजिश के तहत नारेबाजी शुरू कर दी, जबकि प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। भीड़ बेकाबू होने के बाद पुलिस को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। इस दौरान गोलीबारी में दस पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। शहर में एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

स्वामी चैतन्यानंद को जांच के लिए संस्थान ले गई दिल्ली पुलिस, यौन उत्पीड़न के है आरोप

नयी दिल्ली। यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार किए गए स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को मामले की जांच के सिलसिले में...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
स्वामी चैतन्यानंद को जांच के लिए संस्थान ले गई दिल्ली पुलिस, यौन उत्पीड़न के है आरोप

राहुल गांधी को जान का खतरा: भाजपा नेता की धमकी पर कांग्रेस ने अमित शाह को लिखा पत्र

नयी दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने अपने नेता राहुल गांधी को सोशल मीडिया और लाइव टीवी डिबेट में भाजपा नेताओं की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राहुल गांधी को जान का खतरा: भाजपा नेता की धमकी पर कांग्रेस ने अमित शाह को लिखा पत्र

जीएसटी और आयकर छूट से देशवासियों को होगी ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में ₹12 लाख तक की व्यक्तिगत आय...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
जीएसटी और आयकर छूट से देशवासियों को होगी ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत: प्रधानमंत्री मोदी

गर खाना पड़े रेस्टोरेंट में

नीतू गुप्तारेस्टोरेंट में खाना आज युवाओं का सबसे मनपसंद समय बिताने और मौजमस्ती का अवसर होता है। युवाओं के...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
गर खाना पड़े रेस्टोरेंट में

अयोध्या में 'रावण दहन' प्रशासन ने लगाई रोक, 'अति संवेदनशील' स्थल का दिया हवाला

अयोध्या। अयोध्या के सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में चल रही हाई-प्रोफाइल फिल्मी रामलीला में जिला प्रशासन ने रावण पुतला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अयोध्या 
अयोध्या में 'रावण दहन' प्रशासन ने लगाई रोक, 'अति संवेदनशील' स्थल का दिया हवाला

उत्तर प्रदेश

यूपी में "पुराने आलू को नया बनाने" का बड़ा खेल उजागर, 754 कुंतल से अधिक पॉलिश किया हुआ आलू जब्त

लखनऊ - उत्तर प्रदेश में पुराने आलू को नया आलू बनाकर बाजार में बेचने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में "पुराने आलू को नया बनाने" का बड़ा खेल उजागर, 754 कुंतल से अधिक पॉलिश किया हुआ आलू जब्त

उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में नगर निकायों की भूमिका अहम रही...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

बरेली हिंसा के साजिशकर्ता नदीम खां गिरफ्तार, तौकीर रजा समेत 55 आरोपी, अवैध दुकानें सील

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में पिछले शुक्रवार को हुई हिंसा मामले में पुलिस ने आज 28 और लोगों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
बरेली हिंसा के साजिशकर्ता नदीम खां गिरफ्तार, तौकीर रजा समेत 55 आरोपी, अवैध दुकानें सील