ग्रेटर नोएडा : पुलिस मुठभेड़, शातिर बदमाश घायल, भारी मात्रा में चोरी का सामान और हथियार बरामद

On

ये भी पढ़ें  रामपुर में नशे के काले कारोबार पर क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार: कोडीन सीरप की 71 हजार बोतलों का खेल उजागर, दो सगे भाई गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की पहचान संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ मौत पुत्र अशोक, निवासी ग्राम तिलोटी, थाना सासनी, जिला हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई जिलों में दर्जनों चोरी व लूट की घटनाओं में वांछित रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी को थाना इकोटेक-3 पुलिस बिजली घर जलपुरा के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध होंडा सिटी कार आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा वाहन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे मोड़कर भागने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में रालोद जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश

पीछा करने के दौरान रास्ते में पानी भरा होने के कारण गाड़ी फंस गई। अपने आप को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू में लेकर मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक चैन, एक दीवार घड़ी, कपड़े, मेकअप किट, एक होंडा सिटी कार (नंबर यूपी 16 एजे 1757) तथा एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में बरामद सामान चोरी का बताया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संजीव उर्फ सनी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, चोरी, लूट और नकबजनी समेत कुल 27 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्त से पूछताछ के बाद कई अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: डीजे की धमक ने ली महिला की सुध-बुध, आवाज कम कराने को कहा तो घर में घुसकर किया जानलेवा हमला

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

   कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को कुआलालंपुर में द्विपक्षीय मुलाकातों...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

अब भारत को तोड़ने वाले टूट जाएंगे, यह 1947 का भारत नहीं है..भारत को तोड़ने वाली ताकतें अब खुद टूट जाएंगी: डॉ. मोहन भागवत

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने रविवार को मुंबई में कहा कि अब भारत को तोड़ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
अब भारत को तोड़ने वाले टूट जाएंगे, यह 1947 का भारत नहीं है..भारत को तोड़ने वाली ताकतें अब खुद टूट जाएंगी: डॉ. मोहन भागवत

यूपी में सीएम जनसुनवाई का सच: कासगंज में न्याय नहीं, पुलिसिया दहशत, BJP नेता को गिरेबां पकड़ घसीटा गया

      कासगंज | उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की जनसुनवाई को जनता की आख़िरी उम्मीद बताया जाता है, लेकिन कासगंज से सामने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में सीएम जनसुनवाई का सच: कासगंज में न्याय नहीं, पुलिसिया दहशत, BJP नेता को गिरेबां पकड़ घसीटा गया

शादी के 5 महीने बाद 'मौत का फंदा': बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

बागपत/खेकड़ा। बागपत के रटौल कस्बे में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
शादी के 5 महीने बाद 'मौत का फंदा': बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

नेशनल हाईवे पर 'यमराज' को चुनौती: बागपत में ट्रैक्टर और गाड़ियों के साथ खूनी स्टंट, 30 मिनट तक मचाया भारी तांडव

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बेखौफ युवकों द्वारा मौत से खिलवाड़ करने का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
नेशनल हाईवे पर 'यमराज' को चुनौती: बागपत में ट्रैक्टर और गाड़ियों के साथ खूनी स्टंट, 30 मिनट तक मचाया भारी तांडव

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में 'गंदा खेल': रेस्टोरेंट के केबिन में हिडन कैमरे से बनती थी अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग के बाद हुआ बड़ा खुलासा

बिजनौर। शहर के पॉश इलाके जजी चौक के पास स्थित रेस्टोरेंट में प्यार के नाम पर चल रहे एक घिनौने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में 'गंदा खेल': रेस्टोरेंट के केबिन में हिडन कैमरे से बनती थी अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग के बाद हुआ बड़ा खुलासा

सर्वाधिक लोकप्रिय