हिंदू समाज की चुनौतियों और समाधान पर ध्यान देने की आवश्यकता : महामंडलेश्वर शिवाचार्य साध्वी कृष्णा
नोएडा( रणजीत पांडेय)। सेक्टर 11 स्थित मार्डन स्कूल आडिटोरियम में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज में सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का बोध तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना था जो कि सफल रहा। सम्मेलन में संघ के नोएडा महानगर प्रचारक सुमीत जी ने प्रमुख मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन किया। उन्होंने संघ के सौ वर्ष की यात्रा का वर्णन किया और संघ के आने वाले वर्षों में पंच परिवर्तन द्वारा समाज को सुदृढ़ करने को विस्तार रूप में रखा। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर शिवाचार्य साध्वी कृष्णा श्री जी ने वर्तमानकालीन में हिंदू समाज की चुनौतिया एवं समाधान पर उदबोधन दिया।
विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य नीरज अवस्थी ने कहा कि आज के समय में बच्चों की शिक्षा और संस्कार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गायत्री परिवार से सुरेंद्र शर्मा ने सनातन संस्कृति के महत्व का उल्लेख किया। शंकरा शास्त्रीगल, श्रीराम शास्त्रीगल के वैदिक मंत्रोच्चार किए गए। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि देश भर में हिंदू सम्मेलन द्वारा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमीनी स्तर पर चलाये जा रहे पंच परिवर्तनों को व्यक्ति से लेकर राष्ट्र तक को सशक्त बनाने में लगे हैं।
मार्डन स्कूल के बच्चो और सेक्टर 11 के बच्चों और मात्रृ शक्ति द्वारा सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम, हनुमान चालीसा एवं भारत माता आरती कि गई। सम्मेलन समिति के अध्यक्ष पवन की उपस्थिति मे
मंच संचालन श्रीमती ऋतू दुग्गल और श्रीमती शैलजा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों युवा, मातृशक्ति, प्रबुद्ध नागरिकों की संख्या लगभग 700 रही। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने अतिथियों के स्वागत और अंत मे कार्यक्रम में सहयोग के लिए मार्डन स्कूल प्रबंधक, नोएडा प्रशासन, मीडिया, आयोजन समिति और विशेषकर मातृ शक्ति के योगदान को सराहा और आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए ऐसे और कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां