नोएडा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में डीएनडी पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा महानगर विधायक पंकज सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को जेवर जाते समय डीएनडी पर पुष्प गुच्छ भेंटकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में जिला महामंत्री चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, महेश अवाना, डिम्पल आनंद, विनोद शर्मा, संजय बाली, राजकुमार बंसल, उमेश त्यागी, अशोक मिश्रा प्रमोद बहल, प्रज्ञा पाठक, हरिओम जाटव, पंकज झा, बबलू यादव, मीनाक्षी चौहान, पुष्पा रावत, मनीष वाल्मीकि, धर्मेन्द्र गुप्ता, प्रदीप चौहान, रामकिशन यादव, मनीष तिवारी, शशिधर उपाध्याय, नीरज चौधरी, मुक्तानंद शर्मा, उमेश पहलवान, एहसान खान, मास्टर अनिल, अशोक यादव, चंद्रमा प्रधान, नरेश उपाध्याय, संदीप शर्मा, शीतल शुक्ला, रेनू बाला शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियां