एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

On
School Ad

 नोएडा। नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 26 मार्च को तेज हवाओं, तूफान और बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 29 मार्च को भी इसी तरह के मौसम का अनुमान है।

इन दिनों तापमान और आर्द्रता में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी आंशिक परिवर्तन दर्ज किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 24 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

नोएडा में सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल ये भी पढ़ें  नोएडा में सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

25 मार्च को मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा, जिसमें तापमान 32 से 17 डिग्री और आर्द्रता 70 से 30 प्रतिशत रहेगी। हालांकि, 26 मार्च को मौसम करवट बदलेगा। इस दिन आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज के साथ बारिश (थंडरस्टॉर्म विद रेन) होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने इन तीनों दिनों के लिए किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। दूसरी ओर, वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो दिल्ली के कई इलाकों में हवा की स्थिति 'खराब' से 'बहुत खराब' की श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार में एक्यूआई 247 दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा।

ग्रेटर नोएडा में नवजात बच्ची को बेचने के आरोप में अस्पताल की मालकिन व दो कर्मचारी गिरफ्तार, दो फरार ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में नवजात बच्ची को बेचने के आरोप में अस्पताल की मालकिन व दो कर्मचारी गिरफ्तार, दो फरार

चांदनी चौक में 226, बवाना में 200, आलीपुर में 180, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 171, अशोक विहार में 163, बुराड़ी क्रॉसिंग में 162, कैंटोनमेंट एरिया में 151, सीआरआरआई मथुरा रोड पर 137 और डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 128 एक्यूआई दर्ज किया गया। नोएडा की बात करें तो यहां सभी चार स्टेशन सक्रिय हैं। सेक्टर-125 में एक्यूआई 240, सेक्टर-116 में 207, सेक्टर-1 में 200 और सेक्टर-62 में 139 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में लोनी सबसे प्रदूषित रहा, जहां एक्यूआई 246 दर्ज किया गया। वसुंधरा में 235, इंदिरापुरम में 198 और संजय नगर में 161 एक्यूआई रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 26 मार्च को होने वाली बारिश और तेज हवाओं से प्रदूषण के कणों में कमी आ सकती है, जिससे एक्यूआई में सुधार होने की संभावना है। 

नमो भारत कनेक्ट ऐप बना यात्रियों की पहली पसंद, 3.5 लाख यूजर्स का आंकड़ा पार ये भी पढ़ें  नमो भारत कनेक्ट ऐप बना यात्रियों की पहली पसंद, 3.5 लाख यूजर्स का आंकड़ा पार

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

दिल्ली बजट 2026: ₹1.03 लाख करोड़ का ग्रीन बजट पेश, शिक्षा और पर्यावरण पर सबसे बड़ा दांव

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दिल्ली बजट 2026: ₹1.03 लाख करोड़ का ग्रीन बजट पेश, शिक्षा और पर्यावरण पर सबसे बड़ा दांव

नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: कई स्कूल खाली कराए गए, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

नोएडा। नोएडा से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां शहर के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: कई स्कूल खाली कराए गए, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

दिल्ली बजट 2026: विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सीएम रेखा गुप्ता के बजट भाषण से पहले चप्पे-चप्पे पर पहरा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को मंगलवार सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें कहा गया था...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
दिल्ली बजट 2026: विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सीएम रेखा गुप्ता के बजट भाषण से पहले चप्पे-चप्पे पर पहरा

दिशा सालियान केस: अंतिम जांच रिपोर्ट में देरी पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, 24 घंटे में पेश करने का निर्देश

  मुंबई। पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर तेजी से सुर्खियों में आ गया   उन्होंने...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
दिशा सालियान केस: अंतिम जांच रिपोर्ट में देरी पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, 24 घंटे में पेश करने का निर्देश

बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के प्लाईवुड गोदाम में लगी आग, 17 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

  नई दिल्ली। बवाना सेक्टर-2 औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड गोदाम में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में   स्थिति...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के प्लाईवुड गोदाम में लगी आग, 17 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

उत्तर प्रदेश

मेरठ: इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती और आरोप लगाने वाली महिला के बीच हुआ समझौता; महिला बोली- "दबाव में लगाए थे झूठे आरोप"

   मेरठ। जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र निवासी प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती और आरोप लगाने वाली महिला के बीच हुआ समझौता; महिला बोली- "दबाव में लगाए थे झूठे आरोप"

मेरठ: शराबी का विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई; नशीली दवा खिलाकर अधमरा कर सड़क पर फेंका

   मेरठ। जनपद के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। खत्ता रोड पर एक युवक को शराबी का...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शराबी का विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई; नशीली दवा खिलाकर अधमरा कर सड़क पर फेंका

बरेली नमाज विवाद: हाईकोर्ट में डीएम-एसएसपी का हलफनामा—'घर में नमाज पढ़ने से कभी नहीं रोका, शांति के लिए हुई थी कार्यवाही'

प्रयागराज/बरेली। बरेली में घर के भीतर नमाज अदा करने से रोकने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
बरेली नमाज विवाद: हाईकोर्ट में डीएम-एसएसपी का हलफनामा—'घर में नमाज पढ़ने से कभी नहीं रोका, शांति के लिए हुई थी कार्यवाही'

यूपी में लैंड यूज परिवर्तन का झंझट खत्म: नक्शा पास होते ही बदल जाएगा जमीन का स्वरूप, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में लैंड यूज परिवर्तन का झंझट खत्म: नक्शा पास होते ही बदल जाएगा जमीन का स्वरूप, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव