हाई टेंशन तार से ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
भागलपुर। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलदार पट्टी में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रक हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया।
देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई और आग की लपटें ट्रक से बाहर निकलने लगीं। खतरे को भांपते हुए ट्रक चालक ने तत्काल ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। जिसके बाद विभाग की ओर से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काट दी गई। लाइन कटने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है। आरोप है कि बीच सड़क पर जर्जर और लटकते हाई टेंशन तारों का मकड़जाल बना हुआ है, जो हमेशा हादसे को न्योता देता रहता है।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई, लेकिन इस हादसे ने बिजली व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां