केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नैनो यूरिया खाद कारखाना का किया शिलान्यास
रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद उन्होंने जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में नैनो यूरिया खाद कारखाना का शिलान्यास किया। गृह मंत्री शाह के बाबा मंदिर वीआईपी गेट पर पहुंचते ही पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज और महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर बुके […]
रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद उन्होंने जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में नैनो यूरिया खाद कारखाना का शिलान्यास किया।
गृह मंत्री शाह के बाबा मंदिर वीआईपी गेट पर पहुंचते ही पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज और महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर बुके देकर स्वागत किया।
इसके बाद प्रशासनिक भवन में 11 पंडितों के द्वारा शंखनाद कर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद सीधे बाबा मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किये। गर्भ गृह में गृह मंत्री के साथ सांसद डाॅ निशिकांत दुबे, मंदिर महंत सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा के अलावा उनके पुश्तैनी तीर्थपुरोहित दीनानाथ नरौने, विपुल नरौने व सांसद के पुश्तैनी पुरोहित प्रमाेद श्रृंगारी मौजूद रहें।
ये भी पढ़ें बिहार : 'मुख्यमंत्री रोजगार योजना' में सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार रुपयेबाद में केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में नैनो यूरिया खाद कारखाना का शिलान्यास किया। इस मौके पर सांसद निशिकांत दूबे और इफको के एमडी यूएस अवस्थी मौजूद थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां