प्रधानमंत्री मोदी को पसंद आया मप्र की लहरी बाई का मिलेट्स बीज बैंक, बताया प्रेरणा दायक

On

भोपाल/डिंडौरी । मध्य प्रदेश के जनजातीय बहुल जिले डिंडौरी में मिलेट्स (मोटे अनाज) के बीज बैंक की देशभर में प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनके इस बीज बैंक की प्रशंसा की है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से लहरी बाई का जिक्र करते हुए विलुप्त हो रहे मोटे अनाज के बीज बचाने […]

भोपाल/डिंडौरी । मध्य प्रदेश के जनजातीय बहुल जिले डिंडौरी में मिलेट्स (मोटे अनाज) के बीज बैंक की देशभर में प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनके इस बीज बैंक की प्रशंसा की है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से लहरी बाई का जिक्र करते हुए विलुप्त हो रहे मोटे अनाज के बीज बचाने की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को लहरी बाई के एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि- लहरी बाई पर गर्व है, जिन्होंने श्री अन्न के प्रति उल्लेखनीय उत्साह दिखाया है। उनके प्रयास कई अन्य लोगों को प्रेरित करेंगे। मध्य प्रदेश फिलहाल मिलेट्स उत्पादन में देश में दूसरे नंबर पर है। पहला नंबर छत्तीसगढ़ का है, लेकिन छत्तीसगढ़ की सीमा से ही मप्र का डिंडौरी जिला लगा है। ये जिला मिलेट्स उत्पादन में प्रदेश में पहले नंबर पर है।

मध्य प्रदेश: सरकारी स्कूल के वॉशरूम में छात्राओं से अश्लील हरकत, ऑटो चालक गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मध्य प्रदेश: सरकारी स्कूल के वॉशरूम में छात्राओं से अश्लील हरकत, ऑटो चालक गिरफ्तार

डिंडौरी जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर के बजाग विकासखंड के सिलपीड़ी गांव में रहने वाली 27 साल की लहरी बाई करीब एक दशक से मिलेट्स बैंक चला रही हैं। उन्होंने छोटे से अपने कच्चे आवास एक कमरे में 25 से अधिक विलुप्त प्रजातियों के बीज का बैंक तैयार किया है और वह अपने गांव सहित आसपास के दो दर्जन से अधिक गांव के किसानों को अनाज के बदले यह बीज उपलब्ध कराती हैं। इनमें से कई अनाज ऐसे हैं, जिनके नाम जानने वाले भी अब बहुत कम लोग बचे हैं। लहरी बाई के पास अनाज की उन किस्मों के बीज हैं जो लोगों की थाली ही, नहीं खेतों से भी गायब हो गए हैं। यानी दुर्लभ कलेक्शन।

Mahashivratri: बाबा महाकाल की अलौकिक महाआरती संपन्न, 44 घंटे खुले रहेंगे पट, उज्जैन में 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान ये भी पढ़ें  Mahashivratri: बाबा महाकाल की अलौकिक महाआरती संपन्न, 44 घंटे खुले रहेंगे पट, उज्जैन में 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

बैंक में तीन प्रकार के विलुप्त सलहार के बीज सहित इसी तरह बड़े कोदो, लदरी कोदो, डोंगर कुटकी, लाल डोंगर कुटकी, सिताही कुटकी, नागदावन कुटकी, लालमडिया, गोदपारी मडिया सहित अन्य बीज भी उपलब्ध है। यह अनाज अब वैगाचक क्षेत्र में दिखने लगा है। अपने आवास में मिट्टी की कोठी बनाकर बीज को संरक्षित रखा गया है।

..प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री से लिपटकर खूब रोए नव वर-वधू ये भी पढ़ें  ..प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री से लिपटकर खूब रोए नव वर-वधू

जिले में मोटे अनाज बोवनी का रकबा और बढ़ाने की तैयारी भी कलेक्टर ने तेज कर दी है। लहरी बाई को कलेक्टर विकास मिश्रा ने गणतंत्र दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि भी बनाया था। जिले में यह पहला अवसर था, जब किसी बैगा महिला को गणतंत्र दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि बनाकर मंच पर बैठाया गया था।कलेक्टर विकास मिश्रा का कहना है कि लहरी बाई के पास विलुप्त हो रहे मोटे अनाज के 25 से अधिक प्रजाति के बीज है। लहरी बाई विगत 10 वर्ष से आसपास के 25 गांव के आदिवासी किसानों को अनाज के बदले यह बीज उपलब्ध कराती आ रही हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

शामली में विधिक सेवा शिविर के मेगा कैम्प के लिए प्री-कैम्प आयोजित

शामली। विधिक सेवा शिविर के मेगा कैम्प के आयोजन की तैयारी के तहत आज विकास भवन सभागार में प्री-कैम्प आयोजित...
शामली 
शामली में विधिक सेवा शिविर के मेगा कैम्प के लिए प्री-कैम्प आयोजित

शामली मे आयुष्मान कार्ड से फर्जीवाड़ा कर हजारों रुपए निकालने का आरोप, पीड़ित पहुंचा डीएम ऑफिस

  शामली:  उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में  स्वास्थ्य विभाग की  लापरवाही के चलते  एक अस्पताल द्वारा  आयुष्मान कार्ड  मे आपको...
शामली 
शामली मे आयुष्मान कार्ड से फर्जीवाड़ा कर हजारों रुपए निकालने का आरोप, पीड़ित पहुंचा डीएम ऑफिस

डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सिल्वर करीब 2 प्रतिशत फिसला

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कीमती धातुओं यानी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को...
Breaking News  बिज़नेस 
डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सिल्वर करीब 2 प्रतिशत फिसला

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: चुनाव से पहले बीजेपी पर ‘वोट कटवाने’ की राजनीति का आरोप

   लखनऊ। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख ने केंद्र और राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा बयान: चुनाव से पहले बीजेपी पर ‘वोट कटवाने’ की राजनीति का आरोप

22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

मेरठ। एनसीआर में ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और सुनहरा अध्याय दिखाई देने वाला है। दिल्ली से मेरठ तक बने एनसीआरटीसी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

उत्तर प्रदेश

यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला

सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा आरोप: यूपी में बजट खर्च नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सियासी बहस गर्मा गई। समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा आरोप: यूपी में बजट खर्च नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल!