मुंबई मेट्रो हादसा: सीएम फडणवीस ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई..पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा

On

 

ईरान पर अब तक की कार्रवाई से ट्रंप खुश, कहा- खामेनेई का उत्तराधिकारी भी मारा जाएगा ये भी पढ़ें  ईरान पर अब तक की कार्रवाई से ट्रंप खुश, कहा- खामेनेई का उत्तराधिकारी भी मारा जाएगा

बिहार में 'नीतीश युग' का समापन: मुख्यमंत्री ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन ये भी पढ़ें  बिहार में 'नीतीश युग' का समापन: मुख्यमंत्री ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

 

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के मुलुंड इलाके में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक राहत की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र सीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो कंस्ट्रक्शन स्लैब गिरने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर दुख जताया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं।" पोस्ट में आगे कहा गया है, "राज्य सरकार मृतकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी और घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

अमेरिका का बड़ा दावा, ट्रंप की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड ढेर  ये भी पढ़ें  अमेरिका का बड़ा दावा, ट्रंप की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड ढेर

 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है।" डीसीपी मुंबई हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि मुलुंड की घटना को लेकर जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "मेट्रो के निर्माणाधीन ब्रिज का एक कंक्रीट का पार्ट नीचे गिर गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल हैं। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" शनिवार को दोपहर करीब 12:20 बजे मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्य के दौरान मुलुंड (वेस्ट) के एलबीएस रोड पर यह हादसा हुआ। मेट्रो पिलर के सीमेंट का एक बड़ा हिस्सा एक चलते हुए ऑटोरिक्शा पर गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि ऑटोरिक्शा चकनाचूर हो गया। ऑटोरिक्शा के अलावा एक कार भी चपेट में आई।

 

उसका आगे का दाहिना हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी), स्थानीय पुलिस, मेट्रो स्टाफ और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 एम्बुलेंस से पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। इस भयानक हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामधन यादव के रूप में हुई है, जबकि घायलों में राजकुमार इंद्रजीत यादव, महेंद्र प्रताप यादव और दीपा रूहिया शामिल हैं। राजकुमार इंद्रजीत यादव की स्थिति गंभीर बताई गई है। 

 

इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और  एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।

Views: 61

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं