मुंबई से नहीं हटूंगा, शांतिपूर्वक लड़ाई जारी रहेगी- मनोज जरांगे

On

मुंबई। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने यह ऐलान किया कि वे किसी भी कीमत पर मुंबई से नहीं हटेंगे। जरांगे ने कहा कि उनका आंदोलन बीते दो वर्षों से पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चल रहा है, लेकिन सरकार गरीबों की पीड़ा को नजरअंदाज कर रही है।

 

और पढ़ें हरिद्वार में कुदरत का कहर: पहाड़ी से गिरे पत्थर, शिव मंदिर टूटा, रेलवे ट्रैक ठप

और पढ़ें नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग,संसद के बाहर बवाल, पीएम बोले, 'कानून का अनादर स्वीकार नहीं'

उन्होंने कहा कि हमने नियमों का पालन करते हुए पिछले दो सालों से आंदोलन किया है। अगर सरकार गरीबों को भूल जाएगी, तो वह गरीबों के दर्द को भी भूल जाएगी। हमें न्याय पर भरोसा है। कोर्ट के आदेश पर हमने सारी गाड़ियां हटा दीं। फिर भी सरकार हमारे खिलाफ जा रही है। जरांगे ने कहा कि अब तक 58 लाख लोगों का पंजीकरण हो चुका है, लेकिन 'कुनबी' प्रमाणपत्र जारी नहीं किए गए हैं। जरांगे पाटिल ने स्पष्ट कहा कि हम मुंबई से तब तक नहीं जाएंगे, जब तक प्रमाणपत्र नहीं दिए जाते। अगर आजाद मैदान के बाहर लड़कों पर लाठीचार्ज किया गया, तो यह सरकार की छवि को धूमिल करेगा।

और पढ़ें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों की बैठक 10 सितंबर को, देश भर में हो सकती है चर्चा

 

मैं यहां से हटने वाला नहीं हूं। जब मैं चला जाऊं, तब भी आप शांत रहें। यह लड़ाई शांतिपूर्वक लड़नी है। मैं मरते दम तक मुंबई नहीं छोड़ूंगा। जरांगे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कोर्ट में झूठे सबूत पेश करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि इसके परिणाम उन्हें भी भुगतने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि आंदोलन के पहले दिन से ही वे सरकार के साथ बातचीत को तैयार हैं, लेकिन समाधान निकले बिना वे पीछे नहीं हटेंगे। बता दें कि मराठा नेता मनोज जरांगे मुंबई के आजाद मैदान में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थक जुटे हुए हैं।

 

वे मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर सरकार के साथ बातचीत अभी तक विफल रही है। इसी बीच, मुंबई पुलिस ने मनोज जारंगे पाटिल को नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि आंदोलन के दौरान कुछ नियमों का उल्लंघन हुआ है। इसके बाद पाटिल की लीगल टीम ने उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद उनके वकील एडवोकेट आशीष गायकवाड़ ने कहा कि वे कोर्ट में यह साबित करेंगे कि नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

 

उन्होंने बताया कि जारंगे की तबीयत पिछले दो दिनों से थोड़ी खराब थी और आज उनकी बात सुनने के लिए टीम आई थी। गायकवाड़ ने आगे कहा कि लोग जारंगे का साथ दे रहे हैं और सड़कें व आंदोलन स्थल 95 फीसदी खाली हैं। उनकी टीम जारंगे का पक्ष रखने आई है, जो अभी तक कोर्ट में पेश नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि जो कुछ भी हुआ, चाहे अच्छा हो या बुरा, वे दोनों पक्षों को कोर्ट के सामने रखेंगे। 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

अहंकार और 'मैं' के मोह से मुक्ति ही जीवन का सार है

जीवन में जब हम अपने परिवार, मान-प्रतिष्ठा, धन, कारोबार, पद, अधिकार, अपनी पत्नी, पुत्र — सभी पर ‘मैं’, ‘मेरा’, ‘मेरी’...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अहंकार और 'मैं' के मोह से मुक्ति ही जीवन का सार है

दैनिक राशिफल- 9 सिंतबर 2025, मंगलवार

   मेष - मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 9 सिंतबर 2025, मंगलवार

नेपाल में आंदोलन : अब तक 19 की मौत, पीएम ओली के इस्तीफे की मांग

  काठमांडू। नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ 'जेन जी' की ओर से शुरू हुआ आंदोलन अब बड़े जनविरोध जानकारी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
नेपाल में आंदोलन : अब तक 19 की मौत, पीएम ओली के इस्तीफे की मांग

शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी व एनबीडब्ल्यू अभियुक्त गिरफ्तार

शामली। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के...
शामली 
शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी व एनबीडब्ल्यू अभियुक्त गिरफ्तार

शामली में 13 सितंबर को लोक अदालत का होगा आयोजन, एसपी ने की लोगों से भागीदारी की अपील

शामली। जनपद शामली में 13 सितंबर 2025 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के लंबित वादों...
Breaking News  शामली 
शामली में 13 सितंबर को लोक अदालत का होगा आयोजन, एसपी ने की लोगों से भागीदारी की अपील

उत्तर प्रदेश

अंबेडकर नगर में 1 माह में 56 लड़कियों का अपहरण, कांग्रेस विधायक ने सीएम से की एसआईटी जांच की मांग

प्रतापगढ़। रामपुर खास विधानसभा से कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने अंबेडकर नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अंबेडकर नगर में 1 माह में 56 लड़कियों का अपहरण, कांग्रेस विधायक ने सीएम से की एसआईटी जांच की मांग

मेरठ के सरधना में युवक बॉबी गौतम की हत्या के 4 आरोपित गिरफ्तार

मेरठ। थाना सरधना क्षेत्रान्तर्गत युवक की हत्या के मामले में 4 हत्यारोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दिनांक 06 सितंबर की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सरधना में युवक बॉबी गौतम की हत्या के 4 आरोपित गिरफ्तार

मेरठ में पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त सुमित जगदीश गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट में अभियुक्त गिरफ्तार किया है। एसएसपी मेरठ द्वारा जनपद में वाँछित अभियुक्तों की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त सुमित जगदीश गिरफ्तार

झांसी में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश सामने आई

झांसी। जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के उनाव वालाजी मार्ग पर ग्राम भोजला में दिनदहाड़े बाइक सवार को गोली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
झांसी में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश सामने आई