यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस सूची में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर हाल ही में सेवा में आए अधिकारियों तक को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये तबादले तुरंत प्रभाव से लागू किए गए हैं।

इस फेरबदल का मकसद प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और प्रशासनिक प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना बताया गया है। सरकार का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव और नए अधिकारियों की ऊर्जा से पुलिसिंग में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

और पढ़ें Sapa में टिकट को लेकर टकराव! नूरिया अंसारी पर फातिमा का तीखा बयान

लंबे अनुभव वाले अफसरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राजीव सभरवाल (IPS-1993) को पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं आधुनिकरण, लखनऊ नियुक्त किया गया है। ए. सतीश गणेश (IPS-1996) को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। के. सत्यनारायण (IPS-1998) को अपर पुलिस महानिदेशक, नियम एवं प्रशासन लखनऊ नियुक्त किया गया है।

और पढ़ें विशाखापत्तनम में पेट्रोलियम भंडार में लगी आग, नौसैनिक हेलीकॉप्टर से नियंत्रण प्रयास जारी

इसके अलावा आलोक कुमार श्रीवास्तव (IPS-2003) को विशेष जांच प्रकोष्ठ, लखनऊ भेजा गया है जबकि विजय सिंह मीना (IPS-2005) को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

और पढ़ें सहारनपुर: सरसावा पुलिस ने ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार

जिलों में भी नई तैनातियां की गई हैं। चक्रपाणि त्रिपाठी (IPS-2018) को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ नियुक्त किया गया है। रोहन पी. (IPS-2021) को अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम, लखनऊ भेजा गया है। मनोज कुमार अवस्थी (IPS-2017) को पुलिस अधीक्षक, 12वीं बटालियन पीएसी, फतेहपुर नियुक्त किया गया है। शुभम पटेल (IPS-2016) को पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। मेघनाथ सिंह (IPS-2015) को सेनानायक, 5वीं बटालियन पीएसी, सहारनपुर भेजा गया है।

इसके अलावा अभिषेक कुमार अग्रवाल, संजीव कुमार बाजपेयी, अनिल कुमार, योगेश कुमार गौतम, आकाश कुमार, अभिषेक राय, अंकुर कुमार सहित कई अन्य अधिकारियों को भी नई जगहों पर तैनात किया गया है।

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

अहंकार और 'मैं' के मोह से मुक्ति ही जीवन का सार है

जीवन में जब हम अपने परिवार, मान-प्रतिष्ठा, धन, कारोबार, पद, अधिकार, अपनी पत्नी, पुत्र — सभी पर ‘मैं’, ‘मेरा’, ‘मेरी’...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अहंकार और 'मैं' के मोह से मुक्ति ही जीवन का सार है

दैनिक राशिफल- 9 सिंतबर 2025, मंगलवार

   मेष - मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 9 सिंतबर 2025, मंगलवार

नेपाल में आंदोलन : अब तक 19 की मौत, पीएम ओली के इस्तीफे की मांग

  काठमांडू। नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ 'जेन जी' की ओर से शुरू हुआ आंदोलन अब बड़े जनविरोध जानकारी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
नेपाल में आंदोलन : अब तक 19 की मौत, पीएम ओली के इस्तीफे की मांग

शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी व एनबीडब्ल्यू अभियुक्त गिरफ्तार

शामली। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के...
शामली 
शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी व एनबीडब्ल्यू अभियुक्त गिरफ्तार

शामली में 13 सितंबर को लोक अदालत का होगा आयोजन, एसपी ने की लोगों से भागीदारी की अपील

शामली। जनपद शामली में 13 सितंबर 2025 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के लंबित वादों...
Breaking News  शामली 
शामली में 13 सितंबर को लोक अदालत का होगा आयोजन, एसपी ने की लोगों से भागीदारी की अपील

उत्तर प्रदेश

अंबेडकर नगर में 1 माह में 56 लड़कियों का अपहरण, कांग्रेस विधायक ने सीएम से की एसआईटी जांच की मांग

प्रतापगढ़। रामपुर खास विधानसभा से कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने अंबेडकर नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अंबेडकर नगर में 1 माह में 56 लड़कियों का अपहरण, कांग्रेस विधायक ने सीएम से की एसआईटी जांच की मांग

मेरठ के सरधना में युवक बॉबी गौतम की हत्या के 4 आरोपित गिरफ्तार

मेरठ। थाना सरधना क्षेत्रान्तर्गत युवक की हत्या के मामले में 4 हत्यारोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दिनांक 06 सितंबर की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सरधना में युवक बॉबी गौतम की हत्या के 4 आरोपित गिरफ्तार

मेरठ में पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त सुमित जगदीश गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट में अभियुक्त गिरफ्तार किया है। एसएसपी मेरठ द्वारा जनपद में वाँछित अभियुक्तों की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त सुमित जगदीश गिरफ्तार

झांसी में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश सामने आई

झांसी। जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के उनाव वालाजी मार्ग पर ग्राम भोजला में दिनदहाड़े बाइक सवार को गोली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
झांसी में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश सामने आई