देवबंद पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद पुलिस टीम ने थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में एक एनबीडब्लू वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम व वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में एसपी ग्रामीण सागर जैन एवं सीओ देवबंद रविकांत पाराशर के निकट पर्यवेक्षण में तथा देवबंद थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में देवबंद पुलिस टीम ने एक एनबीडब्लू वारंटी अभियुक्त मौ. शमी पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला शाहजीलाल कस्बा व थाना देवबंद को उसके मकान से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विमल कुमार सैनी थाना देवबंद, का. तरूण थाना देवबंद व का. रविंद्र थाना देवबंद शामिल रहे।