दिल्ली: बिंदापुर में यूईआर-2 टोल प्लाजा के विरोध में महापंचायत, पालम 360 खाप ने दी चेतावनी

On

नई दिल्ली। दिल्ली के बिंदापुर इलाके में अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) पर टोल प्लाजा के विरोध में रविवार को पालम 360 खाप की अध्यक्षता में एक महापंचायत हुई। इस दौरान सरकार से टोल हटाने की मांग की गई। मांग नहीं मानने की स्थिति में धरना देने और रास्तों को बाधित करने की चेतावनी भी दी गई। यूईआर-2 पर टोल प्लाजा के विरोध में की गई महापंचायत में पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के साथ-साथ दिल्ली के 12 गांवों के प्रधान और सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। महापंचायत का मुख्य उद्देश्य मुंडका-बक्करवाला और बामनोली-बृजवासन सीमा पर लगाए गए टोल प्लाजा का विरोध करना था।

चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा, "दिल्ली के इतिहास में कभी शहर के भीतर टोल प्लाजा नहीं लगाया गया। बक्करवाला और बामनोली-बृजवासन सीमा पर टोल प्लाजा स्थापित करना अनुचित है। हमारी मांग है कि टोल प्लाजा को दिल्ली की सीमा से बाहर स्थापित किया जाए जैसा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 20 किलोमीटर के दायरे में बस्तियों के लिए निशुल्क व्यवस्था है।" सोलंकी ने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा से बातचीत हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 13 सितंबर को सुबह 10 बजे बक्करवाला-मुंडका टोल प्लाजा पर एक विशाल महापंचायत की जाएगी।

और पढ़ें नोएडा में बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

सोलंकी ने चेतावनी देते हुए कहा, "हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखेंगे, लेकिन अगर सरकार हमारी मांगों को अनसुना करती है तो हम टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे और आवाजाही पूरी तरह बंद कर देंगे। जब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं होता, एक भी गाड़ी नहीं गुजरने दी जाएगी।" ग्रामीणों का कहना है कि यूईआर-2 पर टोल टैक्स उनकी जमीन पर बनाए गए रास्तों पर लगाया गया है, जो अन्यायपूर्ण है। इस महापंचायत में खाप नेताओं, आरडब्ल्यूए, और युवा संगठन 360 दिल्ली-एनसीआर के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

और पढ़ें लखनऊ में महिला सिपाही के साथ अभद्रता और मारपीट, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

लेखक के बारे में

नवीनतम

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मुजफ्फरनगर में हुआ भव्य एकत्रीकरण, स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शताब्दी वर्षगांठ पर रविवार को सनातन धर्म सभा भवन में विशाल एकत्रीकरण कार्यक्रम हुआ,...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मुजफ्फरनगर में हुआ भव्य एकत्रीकरण, स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प

मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न, 13 जिलों से आए 15,000 युवाओं ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर। राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सेना में शामिल होने का जुनून—इन सभी का अद्भुत संगम बनी मुजफ्फरनगर की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न, 13 जिलों से आए 15,000 युवाओं ने लिया हिस्सा

BJP सांसद की बहन से ससुराल में बर्बरता, ससुर-देवर ने बीच सड़क पर पीटा, नहाते समय वीडियो भी बनाया

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
BJP सांसद की बहन से ससुराल में बर्बरता, ससुर-देवर ने बीच सड़क पर पीटा, नहाते समय वीडियो भी बनाया

मुज़फ्फरनगर में महिला ग्राम प्रधान से सचिव ने की अभद्रता, बोला-अकेले आया करो !

बुढ़ाना (Budhana)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंडावली खादर की महिला प्रधान ने पंचायत सचिव पर अभद्र व्यवहार और धमकाने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में महिला ग्राम प्रधान से सचिव ने की अभद्रता, बोला-अकेले आया करो !

ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Last Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को देश का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा गया। इस दौरान...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

उत्तर प्रदेश

BJP सांसद की बहन से ससुराल में बर्बरता, ससुर-देवर ने बीच सड़क पर पीटा, नहाते समय वीडियो भी बनाया

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
BJP सांसद की बहन से ससुराल में बर्बरता, ससुर-देवर ने बीच सड़क पर पीटा, नहाते समय वीडियो भी बनाया

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार