महाराष्ट्र जन्म प्रमाण पत्र घोटाला: किरीट सोमैया बोले– 97% लाभार्थी अवैध बांग्लादेशी नागरिक

Maharashtra New: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। उनका दावा है कि इस अवैध प्रक्रिया का फायदा हजारों विदेशी नागरिकों को मिला है, जिनमें खासकर बांग्लादेशी मुसलमान शामिल हैं। सोमैया ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड भी फर्जी तरीके से जारी किए गए हैं।
संशोधित कानून बना विवाद का कारण
224000 प्रमाण पत्रों में 97% विदेशी लाभार्थी
महाराष्ट्र में कुल 2,24,000 लोगों को जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की मंजूरी दी गई। सोमैया का आरोप है कि समीक्षा करने पर पता चला कि इनमें से लगभग 97 प्रतिशत लाभार्थी बांग्लादेशी मूल के मुसलमान थे। उनकी उम्र 25 से 50 वर्ष के बीच पाई गई और उनके पास भारत या महाराष्ट्र में जन्म का कोई ठोस प्रमाण नहीं था।
पुलिस कार्रवाई और दर्ज हुए मामले
सोमैया ने बताया कि अब तक महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में 28 एफआईआर दर्ज की हैं। करीब 2,000 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। आने वाले समय में 3,000 और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने सरकार से इस घोटाले की गहराई से जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।