पूर्व सांसद ने दी धमकी- सम्मेद शिखर जी को ध्वस्त कर देंगे बाबरी मस्जिद की तरह, जैन समाज में छाया रोष

On

मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद ने सम्मेद शिखर जी को बाबरी मस्जिद की तरह ध्वस्त करने का आपत्तिजनक बयान दिया है जिससे जैन समाज में रोष पैदा हो रहा है। जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन और जैन एकता मंच”युवा शाखा” के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि  सम्मेदशिखर को लेकर सरकार के निर्णय […]

मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद ने सम्मेद शिखर जी को बाबरी मस्जिद की तरह ध्वस्त करने का आपत्तिजनक बयान दिया है जिससे जैन समाज में रोष पैदा हो रहा है।

जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन और जैन एकता मंच”युवा शाखा” के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि  सम्मेदशिखर को लेकर सरकार के निर्णय के विरुद्ध पूरे देश में समस्त जैन समाज व संगठनों ने पुरजोर आंदोलन किया था जिसमे जैन एकता मंच”राष्ट्रीय” ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

कानपुर में जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस ने समय रहते बचाया ये भी पढ़ें  कानपुर में जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस ने समय रहते बचाया

आंदोलन के माध्यम से संगठन ने अपनी मांगे  राष्ट्रपति  व सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया था सामूहिक प्रयासों के परिणाम स्वरूप सरकार को समाज की मांग स्वीकार करते हुए इस संबंध में निर्णय भी लेने पड़े थे।

मुजफ्फरनगर: शहर की सफाई व्यवस्था को मिले 'आधुनिक हथियार', करोड़ों की लागत से आईं नई मशीनें स्वास्थ्य विभाग को समर्पित ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: शहर की सफाई व्यवस्था को मिले 'आधुनिक हथियार', करोड़ों की लागत से आईं नई मशीनें स्वास्थ्य विभाग को समर्पित

उन्होंने कहा कि हालांकि मांगो पर पूर्ण निर्णय अभी भी नही आ पाया है फिर भी केंद्र व झारखण्ड सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया है कि शिखरजी को पूर्ण शाकाहारी व पवित्र क्षेत्र घोषित अवश्य किया जायेगा जिसमें  अब शिखरजी मांस व मदिरा मुक्त क्षेत्र होगा।

कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, जिलाध्यक्ष धरने पर बैठीं ये भी पढ़ें  कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, जिलाध्यक्ष धरने पर बैठीं

श्री जैन ने बताया कि आज षड्यंत्र कर क्षेत्रीय आदिवासी लोगो को भ्रमित कर जैन समाज के सामने खड़ा कर दिया गया है व जैन समाज में एक बड़ा आक्रोश उस समय खड़ा हो गया जब पता चला कि एक सालखन मुर्मू नाम का आदिवासी जो कि पूर्व सांसद भी है, वह शिखरजी पर स्थित जैन मंदिरों को बाबरी मस्जिद की तरह ध्वस्त करने की धमकी दे रहा है।

इस सब से किसी बड़े षड्यंत्र की बू भी अवश्य ही आती है जहां एक ओर समाज का समूह आदिवासी भाइयो को यह स्पष्ट करने में लगा हुआ है कि इस निर्णय से उनकी आस्था पर कोई फर्क नही पड़ेगा व जैन समाज का पूरा आंदोलन सरकार के निर्णय के विरुद्ध है वहीं दूसरी ओरजैन समाज के कुछ स्वयंभू ठेकेदार इस बिगड़ते माहौल से आँखे मूंदे बैठे हैं व सूत्रों से यह भी पता लगा है कि कुछ लोग तो सिर्फ चंदा इकट्ठा करने में भी लगे हैं।

वहीं जब सरकार के सामने बैठ कर निर्णय लेने की बात थी तब कुछ ऐसे भी लोग सामने आये जो, इस आंदोलन के कतई भागीदार नही थे, किंतु सरकार की बैठक में मौजूद थे व निर्णय लेते समय एक-दो को छोड़ कर असल आंदोलनकारियों को पीछे छोड़ दिया गया था।

जैन एकता मंच केंद्र सरकार व झारखंड सरकार से इन धमकीबाज पूर्व सांसद पर कार्यवाही की मांग करता है व समाज के संभ्रात व सच्चे आंदोलनकारियों को चेताना चाहता है कि अब शिखरजी को लेकर सावधान हो जायें।

जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन ने कहा कि बहुत दुर्भाग्य की बात है कि वह स्वयंभू ठेकेदार इस साजिश को नही समझ पाये व आज भी न जाने किन कारणों से सत्ता के चाटुकार बन इस साजिश को रोकने में नाकाम साबित हो रहे है अथवा जान बूझ कर आंखें मूंदे बैठे है जैन समाज से जैन एकता मंच आग्रह करता है कि ऐसे लोगो से सावधान रहें।

जैन एकता मंच”युवा शाखा” के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि सम्मेदशिखरजी आंदोलन को लेकर जो अपनी पोटली भरने वाले लोग है वो चाहे समाज से चंदे के नाम पर हो या सरकार के द्वारा अपने हित साधने से ऐसे लोगो को नकार कर उन्हें आईना दिखाने का काम समाज करें क्योंकि शिखरजी धर्म का है समाज का है।

उन्होंने कहा कि उसे ऐसे लोगो के भरोसे नही छोड़ा जा सकता व शीघ्र ही जैन एकता मंच”राष्ट्रीय” देश के जैन समाज से सम्भ्रांत लोगो को साथ लेकर व आम समाज से सुझाव व समर्थन प्राप्त कर इन हालातों को सुधारने के लिये आवश्यक कदम उठाने का कार्य करेगा।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

अमरोहा। जनपद में पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की नई टीम का एलान, पुनीत जैन को मिली अध्यक्ष पद की कमान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए नई...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की नई टीम का एलान, पुनीत जैन को मिली अध्यक्ष पद की कमान

मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल का जोरदार अभिनंदन, दलित एकता महासंघ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहा पुलिस का मानवीय चेहरा

मुरादाबाद। पीतल नगरी मुरादाबाद में पुलिसिंग के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल का जोरदार अभिनंदन, दलित एकता महासंघ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहा पुलिस का मानवीय चेहरा

बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

बिजनौर। जिले में बरकतों और रहमतों के मुकद्दस महीने रमजान का आगाज बुधवार को चांद के दीदार के साथ हो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज

मुरादाबाद। पीतल नगरी में बुधवार शाम जैसे ही माह-ए-रमजान का चांद नजर आया, पूरी फिजा इबादत के नूर से सराबोर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज

उत्तर प्रदेश

अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

अमरोहा। जनपद में पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल का जोरदार अभिनंदन, दलित एकता महासंघ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहा पुलिस का मानवीय चेहरा

मुरादाबाद। पीतल नगरी मुरादाबाद में पुलिसिंग के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल का जोरदार अभिनंदन, दलित एकता महासंघ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहा पुलिस का मानवीय चेहरा

बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

बिजनौर। जिले में बरकतों और रहमतों के मुकद्दस महीने रमजान का आगाज बुधवार को चांद के दीदार के साथ हो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज

मुरादाबाद। पीतल नगरी में बुधवार शाम जैसे ही माह-ए-रमजान का चांद नजर आया, पूरी फिजा इबादत के नूर से सराबोर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज

सर्वाधिक लोकप्रिय