भारत की सुरक्षा पर बड़ा हमला नाकाम: पूर्व सूबेदार अजय और रश्मिनी पाल गिरफ्तार, पाक ऑपरेटिव के इशारे पर कर रहे थे जासूसी
Gujarat News: गुजरात एटीएस ने एक अंतरराष्ट्रीय जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों अजय कुमार सिंह और रश्मिनी पाल को गिरफ्तार किया है। दोनों अलग-अलग राज्यों से पकड़े गए और पाकिस्तान के खुफिया ऑपरेटिव के सीधे संपर्क में थे।
दमन और गोवा से दबोचे गए जासूस
एटीएस ने अजय कुमार सिंह को दमन से और रश्मिनी पाल को गोवा से गिरफ्तार किया, दोनों भारत-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। जांच में खुलासा हुआ कि ये लोग एक ही पाकिस्तानी ऑपरेटिव के इशारे पर काम कर रहे थे, हालांकि इनके बीच आपसी संपर्क नहीं था।
पूर्व सूबेदार अजय 2022 से पाक संपर्क में
अजय कुमार सिंह भारतीय सेना में सूबेदार रह चुका है और साल 2022 से पाकिस्तानी एजेंटों के साथ संपर्क में था। उसके फोन में ट्रोजन सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कराया गया था, जिससे वह सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन साझा करता था।
रश्मिनी पाल का काम- सेना अधिकारियों से संपर्क बढ़ाना
रश्मिनी पाल, मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी और वर्तमान में दमन में रह रही, पाकिस्तानी ऑपरेटिव द्वारा बताए गए सेना अधिकारियों से मुलाकात कर जानकारी इकट्ठा करती थी। उसका मुख्य उद्देश्य उनकी मूवमेंट और संवेदनशील सूचनाओं को पाकिस्तान तक पहुंचाना था।
ये भी पढ़ें मुख्यमंत्री यादव के प्रयासों से मप्र के किसानों को मिली बड़ी सौगात, केंद्र ने दी कई अहम मंजूरियांगुप्त लेनदेन से खुली साजिश की परतें
एटीएस ने जांच में पाया कि दोनों आरोपियों का पाकिस्तानी ऑपरेटिव के साथ वित्तीय लेन-देन भी होता था। देश विरुद्ध गतिविधियों के एवज में उन्हें लगातार भुगतान किया जा रहा था। एटीएस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर नेटवर्क की और परतें तलाशने के लिए जांच तेज कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां