सिक्किम की पर्वतारोही मनीता प्रधान ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विन्सन मैसिफ की फतह

On
अर्चना सिंह Picture



गंगटोक। सिक्किम की प्रतिष्ठित पर्वतारोही मनीता प्रधान ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विन्सन मैसिफ पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय पर्वतारोहण के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। विश्वप्रसिद्ध ‘सेवन समिट्स’ चुनौती को पूरा करने से अब वह केवल एक चोटी दूर रह गई हैं।

माउंट विन्सन मैसिफ अभियान पर्वतारोही मनीता प्रधान के महत्वाकांक्षी ‘प्रोजेक्ट सेवन समिट्स’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके अंतर्गत उन्होंने सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करने का लक्ष्य रखा है। माउंट विन्सन की सफल चढ़ाई के साथ वह अब तक छह महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों को फतह कर चुकी हैं। अब केवल ऑस्ट्रेलिया की माउंट कोसियुस्को पर चढ़ाई शेष है।

पर्वतारोही मनीता प्रधान ने 1 दिसंबर, 2025 को राजधानी गंगटोक से अपने अभियान की शुरुआत की थी। अपने महत्वाकांक्षी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने न्यूयॉर्क, पुंटा एरेनास (चिली) होते हुए अंटार्कटिका के प्रमुख पर्वतारोहण आधार शिविर यूनियन ग्लेशियर कैंप तथा उसके बाद माउंट विन्सन बेस कैंप तक की लंबी अंतरराष्ट्रीय यात्रा पूरी की। उन्होंने 10 दिसंबर को बेस कैंप से शिखर की ओर अंतिम चढ़ाई शुरू हुई। इस दौरान तापमान –31 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, तेज हवाएं चलीं और खड़ी बर्फीली ढलानों ने चढ़ाई को अत्यंत कठिन बना दिया। इसके बावजूद पर्वतारोही प्रधान ने अद्भुत सहनशीलता, टीमवर्क और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

कई दिनों के कठिन संघर्ष के बाद उन्होंने दुनिया के सबसे ठंडे महाद्वीप में स्थित माउंट विन्सन मैसिफ के शिखर को 12 दिसंबर को रात 8:30 बजे (स्थानीय समय) सफलतापूर्वक छुआ। इस उपलब्धि के साथ वह अंटार्कटिका की सर्वोच्च चोटी पर पहुंचने वाली चुनिंदा भारतीय महिलाओं में शामिल हो गई हैं। बेस कैंप पर पर्वतारोही प्रधान ने सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना वर्ष की स्मृति में तैयार किया गया ध्वज फहराया, जो अपनी मातृभूमि के प्रति उनके गहरे सम्मान और गर्व को दर्शाता है। उन्होंने अपने पर्वतारोहण सफर के दौरान निरंतर प्रोत्साहन और समर्थन देने के लिए सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अपने परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों को भी उनके निरंतर विश्वास और हौसले के लिए धन्यवाद दिया।

सिक्किम वेटरन्स माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के सदस्य बब्बू तमांग ने कहा कि 12 दिसंबर को माउंट विन्सन मैसिफ की सफल आरोहण न केवल पर्वतारोही मनीता प्रधान के लिए, बल्कि पूरे सिक्किम और भारत के लिए गर्व का विषय है। ‘सेवन समिट्स’ परियोजना के अंतर्गत यह उनकी छठी सफल चढ़ाई है और अब केवल ऑस्ट्रेलिया की अंतिम चोटी पर विजय पाना शेष है। अपने साहस, समर्पण और अटूट इच्छाशक्ति के माध्यम से मनीता प्रधान विशेष रूप से युवा महिला पर्वतारोहियों को अपने सपनों का पीछा करने और सीमाओं को तोड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

लेखक के बारे में

नवीनतम

गाजियाबाद कोर्ट में राकेश टिकैत समेत विधायक व पूर्व विधायकों पर आरोप तय, चलेगा मुकदमा

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत समेत कई वर्तमान-पूर्व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद कोर्ट में राकेश टिकैत समेत विधायक व पूर्व विधायकों पर आरोप तय, चलेगा मुकदमा

जॉर्डन में पीएम मोदी बोले- भारत और जॉर्डन के रिश्ते इतिहास के भरोसे और भविष्य के अवसरों से मजबूत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन देशों की चार दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं। इस दौरे का पहला...
Breaking News  राष्ट्रीय 
जॉर्डन में पीएम मोदी बोले- भारत और जॉर्डन के रिश्ते इतिहास के भरोसे और भविष्य के अवसरों से मजबूत

बलरामपुर : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, सनावल के झारा गांव में लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, आठ घायल

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। ग्राम झारा में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बलरामपुर : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, सनावल के झारा गांव में लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, आठ घायल

नेशनल हेराल्ड मामला: ED की शिकायत पर संज्ञान से कोर्ट का इनकार, कांग्रेस बोली- 'सत्य की जीत'

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
 नेशनल हेराल्ड मामला: ED की शिकायत पर संज्ञान से कोर्ट का इनकार, कांग्रेस बोली- 'सत्य की जीत'

दिल्ली MCD कार्रवाई के विरोध में मुजफ्फरनगर में उतरे गोरखनाथ जी के भक्त, पीएम मोदी के नाम ज्ञापन भेजा

मुजफ्फरनगर। दिल्ली नगर निगम (MCD) की कार्रवाई के विरोध में आदि गुरु श्री गोरखनाथ जी के भक्तों ने मुजफ्फरनगर में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
दिल्ली MCD कार्रवाई के विरोध में मुजफ्फरनगर में उतरे गोरखनाथ जी के भक्त, पीएम मोदी के नाम ज्ञापन भेजा

उत्तर प्रदेश

बलरामपुर : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, सनावल के झारा गांव में लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, आठ घायल

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। ग्राम झारा में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बलरामपुर : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, सनावल के झारा गांव में लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, आठ घायल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामजन्म भूमि मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मंदिर में किया दर्शन पूजन

अयोध्या)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को राम नगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीरामजन्म भूमि मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मंदिर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामजन्म भूमि मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मंदिर में किया दर्शन पूजन

सहारनपुर पुलिस ने स्मैक तस्कर को पकड़ा, 21 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर (नकुड)। सहारनपुर जनपद की थाना नकुड  पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने स्मैक तस्कर को पकड़ा, 21 ग्राम स्मैक बरामद

मेरठ: विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुरालियों की गिरफ्तारी

मेरठ। थाना मवाना पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने ससुरालियों को गिरफ्तार किया है। वादी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुरालियों की गिरफ्तारी