कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा ने RPSC से दिया इस्तीफा, पेपर लीक विवाद में आया नाम

जयपुर। राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 की धांधलियों और पेपर लीक मामले में नया मोड़ आ गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सदस्य और मशहूर कवि व आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास की पत्नी डॉ. मंजू शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
हाईकोर्ट ने रद्द की थी एसआई भर्ती
राजस्थान हाईकोर्ट ने हाल ही में 2021 में आयोजित सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि इस भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली हुई और इसमें आयोग के कुछ सदस्य ही शामिल थे। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति समीर जैन ने टिप्पणी की थी कि “घर के भेदियों ने ही लंका ढहा दी”।
पेपर लीक मामले में RPSC के छह सदस्यों के नाम सामने आए थे, जिनमें मंजू शर्मा का नाम भी शामिल था। इस विवाद के बाद मंजू शर्मा ने पद छोड़ना उचित समझा।
गहलोत सरकार में हुई थी नियुक्ति
डॉ. मंजू शर्मा को पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य बनाया गया था। एसआई भर्ती धांधली में उनका नाम आने के बाद से वे लगातार चर्चा में थीं।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !