कोक स्टूडियो भारत का नया गीत “अर्ज़ किया है” – अनुव जैन की दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति

On

मुंबई। कोक स्टूडियो भारत अपने तीसरे सीजन के पांचवें गाने “अर्ज़ किया है” के साथ भारत की समृद्ध संगीत परंपराओं का जश्न मना रहा है। इस खूबसूरत हिंदी गीत में मशहूर सिंगर-सॉन्गराइटर अनुव जैन ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने इस गाने को खुद लिखा, इसका कॉन्सेप्ट बनाया, संगीत दिया और इसे गाया भी है। […]

मुंबई। कोक स्टूडियो भारत अपने तीसरे सीजन के पांचवें गाने “अर्ज़ किया है” के साथ भारत की समृद्ध संगीत परंपराओं का जश्न मना रहा है। इस खूबसूरत हिंदी गीत में मशहूर सिंगर-सॉन्गराइटर अनुव जैन ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने इस गाने को खुद लिखा, इसका कॉन्सेप्ट बनाया, संगीत दिया और इसे गाया भी है। यह गाना प्यार, दूरी और अनकहे जज्बातों की एक नाजुक कहानी बयां करता है। अनुव जैन ने दिल को छू लेने वाली कहानी कहने के अपने अनूठे अंदाज में इंतजार के पलों, खामोशी के बोझ और दिल की गहरी भावनाओं को बेहद खूबसूरती से व्यक्त किया है।
“अर्ज़ किया है” एक ऐसा गीत है जो दिल की बातें बड़ी साफ़गोई से पेश करता है। इसमें इंतजार, अधूरी बातें और दिल की उम्मीद को बेहद सरल और प्रभावशाली शब्दों में दिखाया गया है। इस गीत की धुन और संगीत भारतीय इलेक्ट्रॉनिक जोड़ी लॉस्ट स्टोरीज़ (ऋषभ जोशी) ने बहुत खूबसूरती से सजाया है, जिससे यह गाना दिल को छू जाता है।
मानसून की शांत पृष्ठभूमि में बना यह हिंदी बैलेड भारत की समृद्ध कविता और संगीत की परंपरा को ताजा करता है। अनुव जैन की गिटार की मधुर धुनों के साथ कोक स्टूडियो भारत ने इसे खूबसूरत दृश्यों और संगीत से जीवंत कर दिया है। यह गीत अपनी गहराई और सादगी को बेहतरीन तरीके से दिखाता है।
शांतनु गांगने , IMX लीड, कोका-कोला इंडिया ने कहा, “इस सीज़न के हर गीत के साथ, कोक स्टूडियो भारत के संगीत के सितारों को और नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। ‘अर्ज़ किया है’ इस बात का उदाहरण है कि कैसे यह प्‍लेटफॉर्म प्रभावशाली गायकों और वास्‍तविक कहानियों को एक साथ लाता है। साथ ही यह कलाकारों को नई चीज़ें करने और अपने तरीके से संगीत बनाने की पूरी आज़ादी देता है। कोक स्टूडियो भारत को भारत की विविध कहानियों को उनके प्रशंसकों तक पहुंचाने वाला सबसे बड़ा मंच बनाना हमारा उद्देश्‍य है और ‘अर्ज़ किया है’ इस मिशन में एक अहम कदम है।”
गायक-गीतकार और संगीतकार अनुव जैन ने कहा, “कोक स्टूडियो भारत गीतों को उनकी मूल भावना के साथ पेश करता है, और ‘अर्ज़ किया है’ इसका शानदार उदाहरण है। मेरे लिए इस गीत की सबसे खास बात इसके बोल हैं, जो उन भावनाओं को बयां करते हैं जिन्हें हम अक्सर कह नहीं पाते। इस गीत को बनाना और गाना ऐसा था जैसे हिचकिचाहट और उम्मीद के बीच के नाजुक एहसास को पकड़ना, ताकि सुनने वाला सिर्फ शब्द ही ना सुने, बल्कि उनके पीछे की शांति और विश्वास को भी महसूस करे।”
हर नए गीत के साथ, कोक स्टूडियो भारत दर्शकों तक विभिन्न संगीत शैलियों और कलाकारों की आवाज़ें पहुंचाता है, जो अपनी कहानियों से अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ते हैं। लोक संगीत से लेकर आधुनिक धुनों तक, यह एक ऐसा प्‍लेटफॉर्म बन गया है जहाँ संगीत ऐसी भावनाएं जगाता है जो आखिरी सुर के बाद भी लंबे समय तक दिलों में रहती हैं। जैसे-जैसे सीजन 3 आगे बढ़ रहा है, कोक स्टूडियो भारत संगीत के विविध रंगों और गहराई का उत्सव मनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहरा रहा है।

 

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

7 सितम्बर को पितृ पक्ष का शुभारंभ और 21 को समापन होगा, 7 को चंद्र ग्रहण लग रहा है तो 21 को सूर्य ग्रहण लगेगा

122 वर्ष बाद पितृपक्ष का शुभारंभ व विसर्जन ग्रहण पर होगा। इसके पहले वर्ष 1903 में पितृपक्ष में दो ग्रहण...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
7 सितम्बर को पितृ पक्ष का शुभारंभ और 21 को समापन होगा, 7 को चंद्र ग्रहण लग रहा है तो 21 को सूर्य ग्रहण लगेगा

युवती ने माॅल कारोबारी पर लगाया यौन शोषण और धर्मांतरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

   देवरिया, उत्तर प्रदेश। देवरिया में एक युवती ने गैर समुदाय के एक माॅल कारोबारी पर यौन शोषण और धर्मांतरण का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
युवती ने माॅल कारोबारी पर लगाया यौन शोषण और धर्मांतरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

ट्रंप के रुख में आया बड़ा परिवर्तन, बोले- भारत-अमेरिका संबंध अहम, मोदी हैं अच्छे दोस्त

नयी दिल्ली। अमेरिका द्वारा भारत पर भारी टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
ट्रंप के रुख में आया बड़ा परिवर्तन, बोले- भारत-अमेरिका संबंध अहम,  मोदी हैं अच्छे दोस्त

बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर यहीं पीटा था

बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय अधिकारियों के बीच 01 सितंबर को हुई हिंसक झड़प के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई,  पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर यहीं पीटा था

हरियाणवी निर्माता उत्तर कुमार पर लगाया था रेप का आरोप, लखनऊ में CM आवास के पास आत्मदाह करने पहुंची एक्ट्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के पास एक हरियाणवी एक्ट्रेस ने आत्मदाह का प्रयास...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
हरियाणवी निर्माता उत्तर कुमार पर लगाया था रेप का आरोप, लखनऊ में  CM आवास के पास आत्मदाह करने पहुंची एक्ट्रेस

उत्तर प्रदेश

युवती ने माॅल कारोबारी पर लगाया यौन शोषण और धर्मांतरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

   देवरिया, उत्तर प्रदेश। देवरिया में एक युवती ने गैर समुदाय के एक माॅल कारोबारी पर यौन शोषण और धर्मांतरण का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
युवती ने माॅल कारोबारी पर लगाया यौन शोषण और धर्मांतरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर यहीं पीटा था

बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय अधिकारियों के बीच 01 सितंबर को हुई हिंसक झड़प के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई,  पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर यहीं पीटा था

हरियाणवी निर्माता उत्तर कुमार पर लगाया था रेप का आरोप, लखनऊ में CM आवास के पास आत्मदाह करने पहुंची एक्ट्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के पास एक हरियाणवी एक्ट्रेस ने आत्मदाह का प्रयास...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
हरियाणवी निर्माता उत्तर कुमार पर लगाया था रेप का आरोप, लखनऊ में  CM आवास के पास आत्मदाह करने पहुंची एक्ट्रेस

मायावती से माफी मांगने के कुछ घंटों बाद ही हो गयी अशोक सिद्धार्थ की बसपा में वापसी, आकाश आनंद के है ससुर

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मायावती से माफी मांगने के कुछ घंटों बाद ही हो गयी अशोक सिद्धार्थ की बसपा में वापसी, आकाश आनंद के है ससुर