हरिद्वार में फिल्मी स्टाइल में मारी फर्जी रेड, बीस लाख रुपये उड़ाए

हरिद्वार। एक उद्योगपति के घर में फिल्मी स्टाइल में इनकम टैक्स के अधिकारी बनकर एक गिरोह ने घुसकर घर से बीस लाख रुपये समेट लिए और फिर रफूचक्कर हो गया। उद्योगपति ने ठगी का अहसास होने पर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रुड़की के गंगनहर […]
हरिद्वार। एक उद्योगपति के घर में फिल्मी स्टाइल में इनकम टैक्स के अधिकारी बनकर एक गिरोह ने घुसकर घर से बीस लाख रुपये समेट लिए और फिर रफूचक्कर हो गया। उद्योगपति ने ठगी का अहसास होने पर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत इंदिरा विहार सुनहरा रोड निवासी सुधीर कुमार जैन की खाद्य सामग्री बनाने की फैक्ट्री है। दो दिन पहले एक कार में तीन चार लोग उसके घर पर आए। उन्होंने खुद को आयकर अधिकारी बताते हुए पूछताछ शुरू कर दी।
सुधीर कुमार जैन की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत करने के बाद उन्होंने घर की तलाशी लेना शुरू कर दिया। सभी को कहा गया कि कोई फोन नहीं करेगा। इस कार्रवाई में वह सहयोग दें, अन्यथा उनके सामने परेशानी खड़ी हो जाएगी। इसके बाद उन्होंने घर खंगालने के दौरान घर से करीब बीस लाख की रकम और कुछ कागजात आदि अपने कब्जे में लेकर बाद में आने की बात कहते हुए चले गए।
कुछ देर बाद सुधीर कुमार जैन को शक हुआ। उन्होंने अपने स्तर से छानबीन की। इसके बाद उन्होंने आयकर विभाग से संपर्क किया तो पता चला कि ऐसी तो कोई टीम नहीं है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए गए हैं। जो कार का नंबर पीडि़त की ओर से दिया गया है, वह फर्जी निकला है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां