देहरादून से बनारस जा रही एम्बुलेंस में हादसा: टायर फटने से खाई में गिरी गाड़ी, 4 की मौत, बच्ची गंभीर

On

सीतापुर। उत्तराखंड के देहरादून से मरीज को लेकर प्राइवेट एम्बुलेंस से बनारस ले जा रहे सवार शुक्रवार की सुबह दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर काल के गाल में समा गए। यह दर्दनाक हादसा लखनऊ से लगभग 20 किलोमीटर पहले सीतापुर जनपद अंतर्गत थाना अटरिया में हुआ। हादसे का कारण एम्बुलेंस का टायर फटना बताया जा रहा है। हादसा इतना बीभत्स था कि सड़क किनारे में पड़े शवों को देखकर बीच मार्ग पर चल रहे लोग सहम गए।

जानकारी मिलने पर राहगीरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू चलाया। इस हादसे में अब तक एक राहगीर महिला सहित चार लोगों की मौत हुई है एक बच्ची की हालत नाजुक है।

बताया जा रहा है अटरिया क्षेत्र में हिंद अस्पताल के सामने बनी पुलिया पर एम्बुलेंस का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक की भी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून अंतर्गत रहने वाले लोग कमर में चोट लगने के कारण इलाज हेतु बनारस जा रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन प्राइवेट एम्बुलेंस उत्तराखंड की ही बताई जा रही है जिसका नंबर यूके 07- पीए 2020 है।

प्राइवेट वाहन चालक गुरमीत जिसकी उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है, वह हरिद्वार का निवासी था उसकी भी मौके पर मौत हो गई। मृतकों में विशाल पांडे पुत्र गोपाल स्वरूप पांडे देहरादून उम्र 40 वर्ष, दिव्यांशु पांडे उम्र लगभग 44 वर्ष शामिल हैं। वहीं इस हादसे में एक अज्ञात महिला जो हिंद अस्पताल के सामने खड़ी हुई बताई जा रही थी उम्र लगभग 45 वर्ष उसकी भी मौत मौके पर हो गई ।

हादसे में एक बच्ची जो 12 वर्ष के आसपास उम्र की है उसका हिंद अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची अटरिया पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतकों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे उनका परिवार वालों को सूचना दी जा सके।

मृतकों में विशाल पांडे पुत्र गोपाल स्वरूप पांडे उम्र 40 वर्ष, दिव्यांश पांडे पुत्र गोपाल स्वरूप पांडे उम्र 44 वर्ष, एम्बुलेंस चालक गुरमीत उम्र 23 वर्ष, हरिद्वार निवासी 45 वर्षीय एक अज्ञात महिला हैं।


 

और पढ़ें लाल किले में हुए विस्फोट के बाद माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर, इसके आधार शिविर कटरा और जम्मू शहर में सुरक्षा बढ़ी

 

 

और पढ़ें शेख हसीना ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की निंदा की, कहा- आतंकवाद मानवता का दुश्मन है

लेखक के बारे में

नवीनतम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

गाबोरोन (बोत्सवाना)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के विकसित भारत 2047 विजन और अफ्रीका के एजेंडा 2063 के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

नई दिल्‍ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और...
बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

  नई दिल्ली। दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया फूला...
खेल 
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

  नई दिल्ली। कुछ सितारे बॉलीवुड में अपना आसमान बना लेते हैं, कुछ सितारे तेज तो चमकते हैं लेकिन फिर फिर...
मनोरंजन 
हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

आर्यन खान के जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार

मुंबई। मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके परिवार...
मनोरंजन 
आर्यन खान के जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

अलीगढ़। हाईकोर्ट स्तर से मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में अलीगढ़ के जिला जज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

  बलिया। बलिया पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बुधवार देर रात बड़ी सफलता पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

नई दिल्ली/कानपुर। दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और संदिग्ध, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, को हिरासत में लिया गया है। मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की कामकाजी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम