हृदय विदारक: मुजफ्फरनगर में क्रिकेट खेलते समय खिलाड़ी नंद किशोर 'नंदू' का निधन, खेल जगत में शोक
मुजफ्फरनगर: शहर के स्थानीय क्रिकेट जगत से दुखद खबर सामने आई है। जानसठ रोड स्थित क्रिकेट बॉक्स में टेनिस बॉल से चल रहे एक मुकाबले के दौरान कृष्णापुरी निवासी प्रतिष्ठित खिलाड़ी नंद किशोर 'नंदू' शर्मा (उम्र लगभग 50 वर्ष) की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
बताया गया कि मुजफ्फरनगर में जिला स्तर पर खिलाड़ियों के चयन के लिए यह गली-मोहल्ला क्रिकेट मैच शुरू किया गया था। शनिवार को मुकाबले के पहले ही दिन, व्यापार मंडल की टीम से खेल रहे नंदू शर्मा सोफे पर बैठने के बाद अचानक नीचे गिर गए। वहाँ मौजूद व्यापारी नेता संजय मित्तल सहित अन्य खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया।
साथियों ने तुरंत स्थिति को भांपा और उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल पास के एसकेबी आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन हार्टबीट न होने के कारण नंदू शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया।
नंदू शर्मा, चरथावल विधायक पंकज मलिक के करीबी माने जाते थे और उनकी छवि एक समर्पित खिलाड़ी, सम्मानित व्यापारी और स्थानीय खेल के प्रेरक चेहरे के रूप में थी। उनकी अचानक मृत्यु की खबर फैलते ही खिलाड़ियों में शोक छा गया और चल रहे मैच को तत्काल रोक दिया गया। स्थानीय क्रिकेट जगत और उनके जानने वालों में गहरा दुख व्याप्त है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां