कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर, गोद में नवजात- वीडियो देखते ही अव्यवस्था की तस्वीर ने खड़ा किया बड़ा सवाल
Bihar News: बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें नवजात को गोद में लिए परिजन कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर रखकर एक्स-रे के लिए ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आते ही अस्पताल प्रशासान में खलबली मच गई।
रामनगर के दंपती लाए थे गंभीर नवजात
वीडियो की जांच करने पर पाया गया कि यह घटना 3 दिसंबर की है। रामनगर के जोगिया निवासी हबीबुल रहमान और फरीदा परवीन दस दिन के अपने गंभीर रूप से बीमार बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। इससे पहले वे एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे।
अस्पताल अधीक्षक ने बताई चिकित्सा स्थिति
अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा भारती के अनुसार नवजात की हालत अत्यंत गंभीर थी। उसकी आंतें उलझी होने के कारण स्थिति बिगड़ रही थी और तत्काल एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड कराना आवश्यक था।
पुरुष ने कंधे पर रखा पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर
चिकित्सक ने बच्चे को स्ट्रेचर पर ले जाने का निर्देश दिया था, लेकिन स्ट्रेचर पर लिटाए जाने पर बच्चे की तकलीफ और बढ़ गई। इस वजह से महिला परिजन ने नवजात को गोद में उठा लिया और उसके साथ पुरुष परिजन कंधे पर छोटा पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर एक्स-रे रूम की ओर रवाना हुए।
ये भी पढ़ें मध्यप्रदेशः श्योपुर के बंदड़ी गांव में ‘अपनी पाठशाला’ का आगाज, गरीब बच्चों को मिलेगी निशुल्क शिक्षाप्रशासन ने छवि खराब करने का लगाया आरोप
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्चे को पोर्टेबल ऑक्सीजन उसी की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिया गया था। किसी ने इस दौरान वीडियो बनाकर भ्रामक तरीके से प्रसारित किया, जिससे अस्पताल की छवि धूमिल हुई। बाद में बच्चे की स्थिति न सुधरने पर उसे उसी शाम पटना रेफर कर दिया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां