पैसा देखकर बौखलाया सिडकुल का युवक, खुशी में शराब पीकर उत्पात मचाया उत्पात

हरिद्वार, सिडकुल क्षेत्र में डिफेंस कॉलोनी नवोदय नगर निवासी एक व्यक्ति ने ऑनलाइन फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम इलेवन पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जीती। रकम जीतने की खुशी में उसने जमकर शराब पी और शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी उसने बदसलूकी की। खुद को […]
हरिद्वार, सिडकुल क्षेत्र में डिफेंस कॉलोनी नवोदय नगर निवासी एक व्यक्ति ने ऑनलाइन फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम इलेवन पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जीती। रकम जीतने की खुशी में उसने जमकर शराब पी और शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी उसने बदसलूकी की। खुद को मुख्यमंत्री का भाई बताते हुए रौब गालिब किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सिडकुल क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी नवोदय नगर निवासी महेश सिंह धामी ने ड्रीम इलेवन टीम में एक करोड़ से अधिक की रकम जीती। जीती हुई रकम का टैक्स कटने के बाद उसके खाते में 96 लाख रुपये जमा हो गए। एक साथ इतनी रकम पाकर महेश खुश हो गया और उसने खुशी में जमकर शराब पी।
शराब पीने के बाद नशे में उसने जमकर उत्पात मचाया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उत्पात मचाने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपित पुलिस के साथ भी बदसलूकी करने लगा। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां उसने स्वयं को मुख्यमंत्री का भाई बताते हुए अपना रौब गालिब किया। साथ ही वर्दी उतरवाने तक की बात कह डाली। पुलिस ने आरोपित को काफी समझाने का प्रयास किया, किन्तु उसका उत्पात कम नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित का शांतिभंग में चालान कर दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां