धनतेरस पर इंदौर का धन्वंतरि मंदिर: जब डॉक्टर भी भगवान से करवाते हैं दवाओं की सिद्धि

On

भारतवर्ष में कई मंदिरों के चमत्कारी किस्सों की कमी नहीं है। हमारे देश में जहां लोग बीमारी से निजात पाने के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वहीं आस्था और भगवान पर अटूट विश्वास की वजह से उनका आशीर्वाद लेना भी उतना ही जरूरी मानते हैं। ऐसे ही इंदौर में 'जीवनदाता' कहे जाने वाले डॉक्टर भगवान धन्वंतरि से आशीर्वाद लेने आते हैं और अपनी दवाओं को भी सिद्ध कराते हैं। इंदौर के आड़ा बाजार में धन्वंतरि मंदिर स्थापित है, जिसे 200 साल से भी ज्यादा पुराना बताया जाता है।

 

और पढ़ें मां लक्ष्मी के इस मंदिर में हाजिरी लगाए बिना अधूरी है तिरुपति बालाजी की पूजा, जानें मान्यता

और पढ़ें मंगलवार को सर्वार्थ और अमृत सिद्धि योग का महासंयोग, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगी बाधाएं

दावा किया जाता है कि यहां आकर भगवान को दवाई या औषधि अर्पित कर उसका सेवन करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। इसी मान्यता की वजह से भक्त दूर-दूर से मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं और भगवान को अर्पित करने के लिए औषधि भी लेकर आते हैं। मंदिर इसलिए भी खास है क्योंकि धनतेरस के दिन मंदिर में खास पूजा अर्चना की जाती है और मंदिर के द्वार सुबह 7 बजे ही खोल दिए जाते हैं। स्वास्थ्य का देवता कहे जाने वाले धन्वंतरि भगवान के मंदिर में सिर्फ आम-जनमानस ही नहीं, बल्कि डॉक्टर भी धनतेरस के मौके पर भगवान के दर्शन के लिए आते हैं।

और पढ़ें कोजागरा पूजा 2025: रातभर जागकर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न, मिलेगी धन-समृद्धि की बरसात

 

एलोपैथिक और होम्योपैथिक डॉक्टर गंभीर बीमारियों की दवा लेकर मंदिर आते हैं और भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। डॉक्टरों के बीच मान्यता है कि इससे दवाएं सिद्ध हो जाती हैं और इनका असर मरीज पर जल्दी होने लगता है। डॉक्टरों का विश्वास है कि धन्वंतरि भगवान खुद दवाओं के जरिए मरीजों को स्वस्थ करते हैं। इस मंदिर का निर्माण इंदौर के होल्कर शासकों ने कराया था।

 

मंदिर को लेकर एक कथा भी प्रचलित है। कहा जाता है कि होलकर रियासत को रोग और महामारी से बचाने के लिए वहां के धन्वंतरि मंदिर में रहने वाले राजवेद इसी मंदिर में पूजा अर्चना करते थे और औषधि से जटिल से जटिल बीमारी का इलाज करते थे। होलकर रियासत के शासक भी मंदिर में इलाज कराने के लिए आए थे और ठीक होकर अपने घर गए थे। राजवेद के सफल इलाज की वजह से मंदिर को लेकर भक्तों के बीच विश्वास अटूट है। उसी दिन से जटिल बीमारियों का इलाज कराने के लिए भक्त और डॉक्टर धनतेरस के मौके पर मंदिर पहुंचे हैं और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं।




 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

WHO की चेतावनी: 1.5 करोड़ बच्चे और 8.5 करोड़ वयस्क कर रहे हैं ई-सिगरेट का सेवन

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि भले ही...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
WHO की चेतावनी: 1.5 करोड़ बच्चे और 8.5 करोड़ वयस्क कर रहे हैं ई-सिगरेट का सेवन

लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, 'उनके आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक'

लखनऊ। मंगलवार को परिवर्तन स्थल पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, 'उनके आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक'

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन से बड़ा हादसा, बस पर गिरा मलबा, 10 की मौत

बिलासपुर। देश के पहाड़ी राज्यों में शुरू हुआ प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश 
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन से बड़ा हादसा, बस पर गिरा मलबा, 10 की मौत

मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: 'SP का काम हिंदू-मुस्लिम को लड़ाना, PDA मतलब पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी'

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम मंगलवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुजफ्फरनगर जनपद के ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: 'SP का काम हिंदू-मुस्लिम को लड़ाना, PDA मतलब पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी'

दैनिक राशिफल- 8 अक्टूबर 2025, बुधवार

   मेष : लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 8 अक्टूबर 2025, बुधवार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, 'उनके आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक'

लखनऊ। मंगलवार को परिवर्तन स्थल पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, 'उनके आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक'

कासगंज में रिश्तों का कत्ल: सास के प्यार में पागल दामाद ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सास...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कासगंज में रिश्तों का कत्ल: सास के प्यार में पागल दामाद ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

बागपत में तांत्रिक क्रिया का खौफ: चिता से गायब हो रहीं अस्थियां, ग्रामीण दहशत में कर रहे पहरा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के एक गांव में श्मशान घाट पर हो रही अजीबोगरीब घटनाओं से ग्रामीणों में ...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में तांत्रिक क्रिया का खौफ: चिता से गायब हो रहीं अस्थियां, ग्रामीण दहशत में कर रहे पहरा

CM योगी के गढ़ गोरखपुर में 'आई लव मोहम्मद' विवाद: दुकानों पर लगाए धमकी भरे पोस्टर, पुलिस सक्रिय

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर को लेकर कानपुर और बरेली में भड़की हिंसा के बाद अब मुख्यमंत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में 'आई लव मोहम्मद' विवाद: दुकानों पर लगाए धमकी भरे पोस्टर, पुलिस सक्रिय