हिमाचल में बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठंड, कई रास्ते बंद, येलो अलर्ट जारी

On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे और जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों की पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। लगातार हो रही बर्फबारी से प्रदेश के ऊंचे इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार लाहौल-स्पीति जिले के केलंग में इस सीजन में पहली बार तापमान माइनस में पहुंच गया है। केलंग में न्यूनतम पारा -0.5 डिग्री सेल्सियस, कुकुमसेरी में -0.3 डिग्री और ताबो में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राज्य के कई हिस्सों में ठंडी हवाओं ने दिसंबर-जनवरी जैसी सर्दी का अहसास करा दिया है। शिमला सहित मध्य व मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। सिरमौर के पच्छाद में सबसे अधिक 59 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि जतौन बेरेज में 58, कुकुमसेरी में 56, कोठी में 54, कंडाघाट में 43, कसौली में 42, नाहन में 41 और जोत में 38 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।

लाहौल-स्पीति में गोंदला में 26 सेंटीमीटर, केलंग में 20 सेंटीमीटर और कुकुमसेरी में 6 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह, दारचा-शिंकुला, कोकसर-काजा और डोडरा-क्वार सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। हालांकि अटल टनल रोहतांग के जरिये मनाली से केलंग तक यातायात सुचारू बना हुआ है। लाहौल घाटी में बर्फबारी से कई पर्यटक वाहन फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय प्रशासन की मदद से निकाला गया।

चंबा जिले में दूसरे दिन भी बारिश और हिमपात जारी रहा। पांगी घाटी के किलाड़ में लगभग 4 इंच और ऊंचे इलाकों में 8 इंच तक बर्फबारी हुई है। इससे घाटी को जोड़ने वाले सभी सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश और ठंड से पूरे जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

मंडी जिले में बीती रात से बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। बेमौसमी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में किसानों की मक्की और पशुओं के चारे की फसलें खराब हो रही हैं। दो दिनों से खेतों तक नहीं पहुंच पाने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है।

किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और कांगड़ा में भी सुबह से झमाझम बारिश जारी है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश और तूफान के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि 8 और 9 अक्तूबर को भी मौसम खराब रहेगा, हालांकि इन दिनों कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 10 से 13 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। मनाली और शिमला का तापमान क्रमशः सामान्य से 3 और 2.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। नारकण्डा में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, डलहौजी में 6 डिग्री, मनाली में 6.1 डिग्री, रिकांगपिओ में 6.3 डिग्री, कुफ़री में 6.7 डिग्री व शिमला में 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस बेमौसमी बर्फबारी और बारिश ने अक्टूबर महीने में ही हिमाचल को ठिठुरन भरी सर्दी में पहुंचा दिया है।




 

 

और पढ़ें जावेद हबीब और बेटे की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, 7 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में मिली राहत

लेखक के बारे में

नवीनतम

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

नई दिल्‍ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और...
बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

  नई दिल्ली। दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया फूला...
खेल 
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

  नई दिल्ली। कुछ सितारे बॉलीवुड में अपना आसमान बना लेते हैं, कुछ सितारे तेज तो चमकते हैं लेकिन फिर फिर...
मनोरंजन 
हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

आर्यन खान के जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार

मुंबई। मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके परिवार...
मनोरंजन 
आर्यन खान के जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार

दिल्ली विस्फोट: एनआईए ने बंगाल के मुर्शिदाबाद में संदिग्ध व्यक्ति से की पूछताछ

कोलकाता। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के मामले में जांच एजेंसियों ने जांच...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दिल्ली विस्फोट: एनआईए ने बंगाल के मुर्शिदाबाद में संदिग्ध व्यक्ति से की पूछताछ

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

अलीगढ़। हाईकोर्ट स्तर से मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में अलीगढ़ के जिला जज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

  बलिया। बलिया पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बुधवार देर रात बड़ी सफलता पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

नई दिल्ली/कानपुर। दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और संदिग्ध, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, को हिरासत में लिया गया है। मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की कामकाजी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम