पवन सिंह ने आरोपों का जवाब दिया, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

On

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इस समय अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनके रिश्ते में लगातार तनाव बना हुआ है। इसी बीच सोमवार को उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों और फैलाई जा रही अफवाहों का जवाब दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपनी पत्नी को संबोधित करते हुए कहा कि जनता मेरे लिए भगवान है, मैं उनकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकता।

पवन सिंह ने पोस्ट में लिखा, "मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं आप सब के जनभावना को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनके बदौलत मैं यहां तक पहुंचा।" अपनी पत्नी ज्योति सिंह को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे लिखा, "क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह आप मेरे सोसाइटी में आई तो मैंने ससम्मान आपको अपने घर पे बुलाया और करीब 1:30 घंटे हमलोगों की वार्तालाप हुई। आपके द्वारा बस एक ही रट की मुझे चुनाव लड़वाइये कैसे भी, जो की मेरे बस का नहीं।"

और पढ़ें मुजफ्फरनगर: अहमदाबाद से गिरफ्तार संदिग्धों के मदरसे पहुंची यूपी एटीएस, छात्रों के रिकॉर्ड की की गई गहन जांच

पवन सिंह ने आगे लिखा, "समाज में भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाई, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए मौजूद थी ताकि जो भी हो उनकी उपस्थिति में हो, कहीं भी आपके साथ आए लोगों द्वारा या किसी और के द्वारा कोई अनहोनी ना हो।" बता दें कि रविवार को ज्योति सिंह पवन सिंह से मिलने लखनऊ में लूलू मॉल के पास स्थित उनके सेलिब्रिटी गार्डन आवास पहुंचीं।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर के डिग्री कॉलेज में टीचर ने छात्रों से की गालीगलौज, वीडियो वायरल, छात्रों-अभिभावकों में भारी आक्रोश

ज्योति सिंह ने इसका एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी थी। ज्योति सिंह ने कहा था, "नमस्ते, हम पवन जी के घर पर आ चुके हैं। आप लोगों के कहने पर हम यहां आए थे, लेकिन पवन जी ने पहले ही थाने से पुलिस बुला ली। आपके कहने पर ही हम यहां आए थे, आपने कहा था कि आप जाइए, हम देखते हैं कि कौन आपको निकालता है। आप उनकी पत्नी हैं। हम इसलिए यहां आए थे, और देखिए, पुलिस हमें थाने ले जा रही है। अब आप लोग फैसला कीजिए, आप जनता हैं, आप लोग फैसला कीजिए कि हमें न्याय कैसे मिलेगा।"

और पढ़ें मुरादाबाद में एनकाउंटर में SSP सतपाल अंतिल को लगी गोली, मुजफ्फरनगर के कुख्यात बदमाश आसिफ टिड्डा और दीनू ढेर

इस वीडियो में ज्योति सिंह पुलिस से यह भी पूछती दिखीं कि उन्हें किस वजह से घर से ले जाया जा रहा है। इस दौरान मौके पर मौजूद महिला पुलिस बताती हैं कि दोनों का केस अभी कोर्ट में है, इसलिए अभी उनका यहां आना सही नहीं है। 

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

Amroha News: अमरोहा जिले में नौ साल पुराने किसान अब्दुल रहीम मर्डर केस में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

गाबोरोन (बोत्सवाना)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के विकसित भारत 2047 विजन और अफ्रीका के एजेंडा 2063 के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

नई दिल्‍ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और...
बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

  नई दिल्ली। दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया फूला...
खेल 
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

  नई दिल्ली। कुछ सितारे बॉलीवुड में अपना आसमान बना लेते हैं, कुछ सितारे तेज तो चमकते हैं लेकिन फिर फिर...
मनोरंजन 
हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

Amroha News: अमरोहा जिले में नौ साल पुराने किसान अब्दुल रहीम मर्डर केस में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

अलीगढ़। हाईकोर्ट स्तर से मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में अलीगढ़ के जिला जज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

  बलिया। बलिया पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बुधवार देर रात बड़ी सफलता पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

नई दिल्ली/कानपुर। दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और संदिग्ध, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, को हिरासत में लिया गया है। मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया