मुजफ्फरनगर में गंगनहर पुल पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टियागो कार, दो की मौत, पति-पत्नी घायल

On

मुजफ्फरनगर। रामराज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गंगनहर पुल पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार टाटा टियागो कार की आमने-सामने की टक्कर एक ट्रक से हो गई, जिसमें एक भाई-बहन समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की भयावहता पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भीषण सड़क हादसा देवल गांव के समीप सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मीरापुर की ओर जा रही टियागो कार की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिसके चलते कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

और पढ़ें “मुज़फ्फरनगर में 12-13 नवम्बर का जमीयत उलमा-ए-हिंद जलसा कैंसिल, जिला अध्यक्ष ने दी अहम जानकारी”

विदेश से लौटे युवक सहित चचेरी बहन की मौत

हादसे के शिकार हुए सभी लोग दिल्ली से बिजनौर की ओर जा रहे थे। कार में सवार चार लोगों में दो सगे भाई लक्ष्य और मयंक, मयंक की पत्नी रिया, और रिया की चचेरी बहन प्रियंका शामिल थे।

और पढ़ें नोटों की बारिश करने वाली थार पर गिरी कानून की गाज – बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

बिजनौर निवासी शिवकुमार के घर रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक खुशी का माहौल था, क्योंकि उनका बेटा विदेश से लौट रहा था।  एयरपोर्ट से उसे लेने के लिए भाई मयंक, भाभी रिया लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट गये थे। दिल्ली से ही मयंक ने अपनी चचेरी साली प्रियंका पुत्री भूपेन्द्र को भी साथ  ले लिया था। आंखों में कई सपने लिए, कार चला रहा लक्ष्य घर की ओर लौट रहा था, लेकिन किसे पता था कि उसका यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन  जाएगा।

सोमवार की सुबह देवल गंगनहर पुल के पास एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। इंद्रलोक कॉलोनी बिजनौर  नवासी मयंक अपनी पत्नी रिया, चचेरी साली प्रियंका और छोटे भाई लक्ष्य के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से लौट रहे थे। लक्ष्य खुद कार चला रहा था। उसकी वापसी की  खुशी में सभी बेहद उत्साहित थे। लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। कार को चला रहे लक्ष्य को अचानक झपकी आ गई। पुल की रेलिंग से टकरा कर  कार बेकाबू हो गई और सामने से आ रहे एक भारी-भरकम 14-टायरा ट्रक से भिड़ गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और लक्ष्य व प्रियंका  की मौत हो गई, जबकि दम्पति मयंक व रिया भी खतरे में हैं। वहीं घटना के बाद दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने घंटों की कड़ी मशक्कत के  बाद खुलवाया। हादसे की सूचना मिलते ही रामराज थाना पुलिस और सीओ जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

सीओ नागर ने मीडिया को बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर लगा जाम घंटों की मशक्कत के बाद खुलवाया गया। ट्रक चालक की तलाश जारी है और केस दर्ज कर लिया गया है। इस दर्दनाक दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं आई थी।

 रामराज थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह यादव का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं  हुई थी।

लेखक के बारे में

नवीनतम

जिलाधिकारी ने आईटीआई प्रिंसिपल को लगाई फटकार, स्किल्ड युवा तैयार न करने पर वेतन रोकने की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। इस कड़ी में जिलाधिकारी उमेश...
मुज़फ़्फ़रनगर 
जिलाधिकारी ने आईटीआई प्रिंसिपल को लगाई फटकार, स्किल्ड युवा तैयार न करने पर वेतन रोकने की चेतावनी

मुजफ्फरनगर: डीएम के आदेश पर शाहपुर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, अवैध जांच पर प्रशासन सख्त

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कड़े निर्देशों के बाद जिले में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: डीएम के आदेश पर शाहपुर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, अवैध जांच पर प्रशासन सख्त

मुजफ्फरनगर: छात्र उज्ज्वल राणा की मौत पर भड़का भाकियू तोमर, डीएम को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्र उज्ज्वल राणा की दर्दनाक मौत के बाद जनपद में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: छात्र उज्ज्वल राणा की मौत पर भड़का भाकियू तोमर, डीएम को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मथुरा। मथुरा की पवित्र धरती आज भक्ति और आस्था से सराबोर रही। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने दाऊजी महाराज के...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

शहनाई के बीच चाकू की चीख: अमरावती में जयमाला से ठीक पहले दूल्हे पर जानलेवा हमला, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह के...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
शहनाई के बीच चाकू की चीख: अमरावती में जयमाला से ठीक पहले दूल्हे पर जानलेवा हमला, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

उत्तर प्रदेश

प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मथुरा। मथुरा की पवित्र धरती आज भक्ति और आस्था से सराबोर रही। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने दाऊजी महाराज के...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमे में वांछित बदमाश इस्लाम को जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2025-26 का आयोजन कम्पनी बाग, बेहट रोड, सहारनपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी, पूर्व प्रांत बलोपासना प्रमुख कपिल मोहड़ा, पूर्व महानगर संयोजक सागर शर्मा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा