हर चेहरे पर खुशी लाना सरकार की प्राथमिकता - सीएम योगी आदित्यनाथ

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी में जनता दर्शन किए। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों से उन्होंने खुद मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक के चेहरे पर खुशी और संतोष लाना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दर्शन में करीब 50 से अधिक लोग पहुंचे, जिन्होंने पुलिस, राजस्व, बिजली, नौकरी और आर्थिक सहायता सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं।

 

और पढ़ें फर्रुखाबाद में घर की खुदाई में सोने के जेवरात निकले, गांव वालों ने लूट लिए

और पढ़ें  वाराणसी में मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत शुरू: धान की पहली बाली अर्पित कर मनाएं आशीर्वाद

सीएम योगी एक-एक फरियादी के पास पहुंचे, उनसे संवाद किया और उनका प्रार्थना पत्र स्वयं लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए ताकि किसी को भी अनावश्यक परेशानी न हो। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही ईश्वर की सेवा है। प्रदेश सरकार हर पीड़ित को खुशहाल करने की भावना से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का बिना भेदभाव सभी को लाभ मिल रहा है।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में फीस विवाद में आत्मदाह करने वाले छात्र की दिल्ली में मौत,प्रिंसिपल-मैनेजर समेत 6 पर FIR

 

'जनता दर्शन' के माध्यम से भी समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने और पारदर्शी ढंग से निस्तारण करने की नसीहत दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर पीड़ित को राहत देने और प्रदेश को समृद्ध, सुरक्षित तथा खुशहाल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फरियादियों के साथ आए छोटे बच्चों से भी आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों का हालचाल पूछा, उनके सिर पर हाथ फेरकर दुलार किया और चॉकलेट-टॉफियां भी दीं। सीएम योगी ने बच्चों को खूब पढ़ने, खेलकूद में हिस्सा लेने और संस्कार युक्त जीवन जीने की सलाह दी।

 

उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही प्रदेश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी खुशियां सरकार की जिम्मेदारी हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''प्रदेश के हर नागरिक की सेवा एवं सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री जी ने लोगों की समस्याओं को निश्चित समयावधि में निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।'' 




 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

शेफाली वर्मा बनीं हरियाणा महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर, सीएम नायब सिंह सैनी ने दिया 1.5 करोड़ का चेक

चंडीगढ़। भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। यहां उन्हें 1.5...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
शेफाली वर्मा बनीं हरियाणा महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर, सीएम नायब सिंह सैनी ने दिया 1.5 करोड़ का चेक

इस्लामाबाद में आतंकी हमले से आगबबूला हुआ पाकिस्तान, अफगानिस्तान को दी सैन्य कार्रवाई की धमकी

  इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए धमाके के बाद रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान को खुली पाकिस्तानी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
इस्लामाबाद में आतंकी हमले से आगबबूला हुआ पाकिस्तान, अफगानिस्तान को दी सैन्य कार्रवाई की धमकी

“नैनीताल में ठंड का कहर: चार डिग्री गिरा तापमान, आने वाले दिनों में और कंपकंपाएगा मौसम”

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल में सर्दी का असर अब पूरी तरह दिखने लगा है। पिछले 11 दिनों में तापमान...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
“नैनीताल में ठंड का कहर: चार डिग्री गिरा तापमान, आने वाले दिनों में और कंपकंपाएगा मौसम”

विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल ठाकुर के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट, बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई। अभिनेता विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेता ने...
मनोरंजन 
विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल ठाकुर के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट, बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

भारत-सऊदी अरब की साझेदारी आपसी विश्वास और साझा समृद्धि पर आधारित : पीयूष गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को सऊदी अरब के निवेश मंत्री खालिद अल-फलीह और...
Breaking News  राष्ट्रीय 
भारत-सऊदी अरब की साझेदारी आपसी विश्वास और साझा समृद्धि पर आधारित : पीयूष गोयल

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: साइबर ठगों ने ऑनलाइन मरीज बनकर डॉक्टर से ढाई लाख रुपये उड़ाए

गोरखपुर। गोरखपुर में साइबर जालसाजों ने एक नई तरकीब अपनाते हुए एक फिजिशियन डॉक्टर को निशाना बनाया है और उनके...
उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर: साइबर ठगों ने ऑनलाइन मरीज बनकर डॉक्टर से ढाई लाख रुपये उड़ाए

आगरा: चलती ऑटो में महिला कॉन्स्टेबल से लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार

आगरा।आगरा के हरि पर्वत थाना क्षेत्र में एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ हुई लूट की घटना के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा: चलती ऑटो में महिला कॉन्स्टेबल से लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत चलाया जागरूकता अभियान

मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत मेरठ पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया है। मिशन शक्ति अभियान फेज...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत चलाया जागरूकता अभियान

मेरठ: दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, भावनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मेरठ। थाना भावनपुर पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी नन्ने पुत्र इरफान नि0 ग्राम नगलाशाहू...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, भावनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई