मुजफ्फरनगर में पालिकाध्यक्ष ने व्यापारियों संग किया संवाद, जीएसटी सुधार को बताया ऐतिहासिक कदम
.jpg)
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार की शाम न्यू मंडी बिंदल बाजार में व्यापारियों के साथ संवाद कर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए जीएसटी सुधार को व्यापारिक हितों की ऐतिहासिक विजय बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में व्यापारिक करों में राहत मिलने से व्यापारियों में उत्सव जैसा माहौल रहा।
पालिकाध्यक्ष ने व्यापारिक हित में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा की और राष्ट्र निर्माण में सहयोग की अपील की। इसके साथ ही व्यापारी प्रतिनिधियों शलभ गुप्ता, विजय बाटा, अमित जैन के नेतृत्व में बिंदल चौराहे के सौन्दर्यकरण हेतु प्रस्तुत मांगपत्र पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन भी दिया।
इस संवाद कार्यक्रम में दिनेश पुंडीर, भाजपा नेता सुनील तायल, घनश्याम, जितेन्द्र कुमार, पुरोहित उटवाल, मनीष कुमार, राजेश कुमार, विपिन, पारस, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, विजय बाटा, गिरीश पाहुजा, तरुण मित्तल, बिट्टू गुप्ता, अमित जैन, कपिल अरोरा, आशुतोष गुप्ता, पंकज जैन, सुभाष मित्तल, गौरव कुच्छल, ऋषभ जैन, अमित अरोरा, गौरव नरूला, भावना नरूला, हरिओम शर्मा, ऋषि धीमान, पारस जैन सहित अनेक व्यापारीगण एवं भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !