शामली में 'मिशन शक्ति' के तहत बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता आयोजित

On

शामली। जिलाधिकारी शामली के निर्देशन में मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 5 और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन शहीद उद्यम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक श्री प्रसन्न चौधरी और प्रभारी जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र सिंह द्वारा गुब्बारे उड़ाकर किया गया।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की लगभग 350 खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों में भाग लिया।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में छात्र उज्जवल राणा की मौत का मामला: सपा छात्र सभा ने SSP से की कठोर कार्रवाई की मांग


 

और पढ़ें शामली पुलिस ने पकड़ा शातिर बाइक चोर, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

और पढ़ें शामली शुगर मिल में गन्ने के वजन को लेकर किसानों का हंगामा, मिल अधिकारियों ने किया शांत

विभिन्न खेल स्पर्धाओं के परिणाम

 

खेल स्पर्धा प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान
कबड्डी ब्रह्म ज्योति पब्लिक स्कूल, शामली एम.डी.जी.के. इंटर कॉलेज, शामली वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, बहावड़ी
खो-खो बलवंति स्कूल, झिंझाना सरस्वती पब्लिक स्कूल, मस्तगढ़, शामली स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, शामली
बैडमिंटन एस.बी.पी.पी. स्कूल, शामली (सांची गर्ग) सेंट आर.सी. स्कूल (तनिष्का) जे.एन.यू. स्कूल (वंशिका चौहान)
टेबल टेनिस चांदनी (सीनियर), वंशिका मलिक (जूनियर) सिमरन (सीनियर), राखी (जूनियर) सुहाना (सीनियर), अनाया (जूनियर)

समस्त विजेता खिलाड़ियों और टीमों को जिम बैग, लंच बॉक्स, सर्टिफिकेट, मेडल इत्यादि देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं में उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को प्रोत्साहित करना था।


 

नारी सुरक्षा और सम्मान पर जानकारी

 

कार्यक्रम के अंत में पुलिस विभाग और वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न कानूनों, सरकारी योजनाओं और आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

इस आयोजन में उप जिलाधिकारी न्यायिक श्री हामिद हुसैन, क्षेत्राधिकारी अपराध सुश्री अपेक्षा निम्बोडिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मोहम्मद मुशफेकीन, और जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अश्वनी त्यागी सहित प्रोबेशन कार्यालय के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अश्वनी त्यागी द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

शेफाली वर्मा बनीं हरियाणा महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर, सीएम नायब सिंह सैनी ने दिया 1.5 करोड़ का चेक

चंडीगढ़। भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। यहां उन्हें 1.5...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
शेफाली वर्मा बनीं हरियाणा महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर, सीएम नायब सिंह सैनी ने दिया 1.5 करोड़ का चेक

इस्लामाबाद में आतंकी हमले से आगबबूला हुआ पाकिस्तान, अफगानिस्तान को दी सैन्य कार्रवाई की धमकी

  इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए धमाके के बाद रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान को खुली पाकिस्तानी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
इस्लामाबाद में आतंकी हमले से आगबबूला हुआ पाकिस्तान, अफगानिस्तान को दी सैन्य कार्रवाई की धमकी

“नैनीताल में ठंड का कहर: चार डिग्री गिरा तापमान, आने वाले दिनों में और कंपकंपाएगा मौसम”

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल में सर्दी का असर अब पूरी तरह दिखने लगा है। पिछले 11 दिनों में तापमान...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
“नैनीताल में ठंड का कहर: चार डिग्री गिरा तापमान, आने वाले दिनों में और कंपकंपाएगा मौसम”

विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल ठाकुर के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट, बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई। अभिनेता विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेता ने...
मनोरंजन 
विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल ठाकुर के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट, बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

भारत-सऊदी अरब की साझेदारी आपसी विश्वास और साझा समृद्धि पर आधारित : पीयूष गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को सऊदी अरब के निवेश मंत्री खालिद अल-फलीह और...
Breaking News  राष्ट्रीय 
भारत-सऊदी अरब की साझेदारी आपसी विश्वास और साझा समृद्धि पर आधारित : पीयूष गोयल

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: साइबर ठगों ने ऑनलाइन मरीज बनकर डॉक्टर से ढाई लाख रुपये उड़ाए

गोरखपुर। गोरखपुर में साइबर जालसाजों ने एक नई तरकीब अपनाते हुए एक फिजिशियन डॉक्टर को निशाना बनाया है और उनके...
उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर: साइबर ठगों ने ऑनलाइन मरीज बनकर डॉक्टर से ढाई लाख रुपये उड़ाए

आगरा: चलती ऑटो में महिला कॉन्स्टेबल से लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार

आगरा।आगरा के हरि पर्वत थाना क्षेत्र में एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ हुई लूट की घटना के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा: चलती ऑटो में महिला कॉन्स्टेबल से लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत चलाया जागरूकता अभियान

मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत मेरठ पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया है। मिशन शक्ति अभियान फेज...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत चलाया जागरूकता अभियान

मेरठ: दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, भावनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मेरठ। थाना भावनपुर पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी नन्ने पुत्र इरफान नि0 ग्राम नगलाशाहू...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, भावनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई