महाशिवरात्रि : जब भूत-प्रेत संग निकली महादेव की बारात, झुक गई थी पृथ्वी तो महर्षि अगस्त्य ने संभाला संतुलन

On

नई दिल्ली। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि का पावन एवं दिव्य पर्व आज श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह की स्मृति में विशेष महत्व रखता है। पुराणों के अनुसार भगवान शिव की बारात अत्यंत अनोखी और अलौकिक थी। स्वयं दूल्हे के रूप में महादेव अपने विशिष्ट स्वरूप में दिखाई दिए- सर्पों को आभूषण की तरह धारण किए, शरीर पर भस्म लिपटी हुई, हाथ में डमरू और त्रिशूल लिए तथा नंदी पर सवार होकर उन्होंने विवाह के लिए प्रस्थान किया था। शिव की बारात में देवताओं के साथ-साथ भूत, प्रेत, पिशाच और विभिन्न गण भी सम्मिलित थे। बारात का स्वरूप इतना विलक्षण था कि माता पार्वती के परिजन और ससुराल पक्ष उसे देखकर अचेत रह गए। महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा, व्रत और जागरण का अवसर है, जिससे जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि के साथ शांति की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि पर शिव-पार्वती विवाह की कथा का भी विशेष महत्व है। श्री रामचरितमानस के बालकांड और शिव महापुराण (रुद्र संहिता) में इसकी विस्तृत कथा मिलती है।

 

फाल्गुन विनायक चतुर्थी 2026 पर बन रहे 3 महाशुभ योग, इस समय करें गणेश पूजा और भूलकर भी न देखें चंद्रमा ये भी पढ़ें  फाल्गुन विनायक चतुर्थी 2026 पर बन रहे 3 महाशुभ योग, इस समय करें गणेश पूजा और भूलकर भी न देखें चंद्रमा

कालसर्प योग से डरें नहीं, समझें—यही बन सकता है सफलता का द्वार: महाशिवरात्रि पर विशेष ज्योतिषीय विश्लेषण ये भी पढ़ें  कालसर्प योग से डरें नहीं, समझें—यही बन सकता है सफलता का द्वार: महाशिवरात्रि पर विशेष ज्योतिषीय विश्लेषण

 

शिवजी का विवाह वैदिक रीति से हुआ था। जब विवाह तय हुआ तो सभी देवता प्रसन्न हुए। महादेव को दूल्हे के रूप में तैयार देख सभी देव और उनके गण प्रसन्न हुए। महादेव के गले में सांप, शरीर पर भस्म, नरमुंडों की माला, एक हाथ में डमरू, दूसरे में त्रिशूल और नंदी की सवारी थी। बारात अद्भुत और विचित्र थी। इसमें देवताओं के साथ ही यक्ष, गंधर्व, अप्सराएं, किन्नर के साथ भूत, प्रेत, पिशाच, योगिनियां और शिवगण भी शामिल थे। शिवगणों का रूप देखकर सब हैरान रह गए, किसी का मुख नहीं था, तो किसी के चार आंखें या कई मुख थे। किसी के कई हाथ-पैर थे, तो किसी के एक भी नहीं। कोई बहुत मोटा, कोई दुबला-पतला।

 

 

सांप-बिच्छू, जानवर भी बारात में शामिल थे। धर्म शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि महादेव की बारात इतनी विशाल थी कि पृथ्वी अपनी धुरी से झुक गई थी। संतुलन बनाने के लिए बाबा विश्वनाथ ने महर्षि अगस्त्य को दक्षिण में भेजा। बारात जब हिमालय पहुंची तो आगे ब्रह्मा-विष्णु देवताओं के साथ गए। माता पार्वती की मां मैनावती ने बारात का स्वागत किया लेकिन शिवजी के भयानक रूप और बारात को देखकर वह डरकर बेहोश हो गईं। नगरवासी डर से पीछे हटे, महिलाएं भागीं। यही नहीं मैनावती नारदजी को कोसने लगीं। लेकिन माता पार्वती इस स्वरूप से बिल्कुल विचलित नहीं हुईं, उनका प्रेम अटूट था। महाशिवरात्रि पर भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक, बेलपत्र चढ़ाते हैं, रात्रि जागरण करते हैं। इस पर्व पर शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनने-गाने से सुख-समृद्धि मिलती है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

दिल्ली में फिर लौटी 'खराब' हवा: एक्यूआई 221 पहुंचा, हल्की ठंड के बीच प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की हवा की गुणवत्ता रविवार को एक बार फिर 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। इस...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली में फिर लौटी 'खराब' हवा: एक्यूआई 221 पहुंचा, हल्की ठंड के बीच प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

मेवात की धरती ने सदैव साहस, बलिदान और स्वाभिमान की परंपरा को आगे बढ़ाया: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेवात की ऐतिहासिक धरती को नमन करते हुए कहा कि अरावली की...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
मेवात की धरती ने सदैव साहस, बलिदान और स्वाभिमान की परंपरा को आगे बढ़ाया: नायब सिंह सैनी

भारत-अमेरिका ट्रेड डील ऊर्जा-सुरक्षा और किसानों के साथ खिलवाड़: सचिन पायलट

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (Trade Deal) को...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
भारत-अमेरिका ट्रेड डील ऊर्जा-सुरक्षा और किसानों के साथ खिलवाड़: सचिन पायलट

2027 की तैयारी: यूपी बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, इसी महीने होगी 2805 नामित पार्षदों और 14 जिलाध्यक्षों की घोषणा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी रणनीतिक बिसात बिछानी शुरू...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
2027 की तैयारी: यूपी बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, इसी महीने होगी 2805 नामित पार्षदों और 14 जिलाध्यक्षों की घोषणा

जलालाबाद: मंडप में 'वो' आ गई! जयमाला से पहले प्रेमिका ने खोला दूल्हे का कच्चा चिट्ठा, 24 घंटे तक बंधक रही बारात

जलालाबाद (शामली)। जनपद के एक गांव में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक की बारात में...
Breaking News  शामली 
जलालाबाद: मंडप में 'वो' आ गई! जयमाला से पहले प्रेमिका ने खोला दूल्हे का कच्चा चिट्ठा, 24 घंटे तक बंधक रही बारात

उत्तर प्रदेश

2027 की तैयारी: यूपी बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, इसी महीने होगी 2805 नामित पार्षदों और 14 जिलाध्यक्षों की घोषणा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी रणनीतिक बिसात बिछानी शुरू...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
2027 की तैयारी: यूपी बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, इसी महीने होगी 2805 नामित पार्षदों और 14 जिलाध्यक्षों की घोषणा

मेरठ: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

मेरठ। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहे बाप-बेटे की बाइक रविवार तड़के दौराला थाना क्षेत्र के रूहासा कट के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

बागपत: ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में झंडारोहण के साथ मेले का भव्य आगाज, 'जीरो वेस्ट' और 'डिजिटल मॉडल' बना आकर्षण का केंद्र

बागपत। फाल्गुन मास की पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद बागपत स्थित ऐतिहासिक श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में झंडारोहण के साथ मेले का भव्य आगाज, 'जीरो वेस्ट' और 'डिजिटल मॉडल' बना आकर्षण का केंद्र

मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महानगर मुरादाबाद के ऐतिहासिक एवं प्राचीन 84 घंटा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती