थल सेना दिवस: अनुष्का शर्मा से नकुल मेहता तक, आर्मी से है इन सितारों का गहरा नाता

On

मुंबई। भारतीय थल सेना की बहादुरी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को सम्मान देने के लिए 15 जनवरी को पूरे देश में थल सेना दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर हम उन बॉलीवुड सितारों की बात करेंगे, जिनका परिवार भारतीय सेना से गहराई से जुड़ा है। इन एक्टर्स ने अपने पिता, माता, भाई-बहन या परिवार के अन्य सदस्यों से देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्य की सीख ली है।

आर्मी से गहरा नाता रखने वाले सितारों की लिस्ट काफी लंबी है। अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता, प्रीति जिंटा, गुल पनाग, निमरत कौर के साथ ही टीवी जगत के कई सितारों का भी नाम शामिल है। इनमें से कई सितारों ने बचपन से ही आर्मी स्कूलों में पढ़ाई की और सैन्य जीवन की सादगी, अनुशासन को करीब से देखा। अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कर्नल थे। उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लड़ाई लड़ी। अनुष्का की स्कूलिंग बेंगलुरु के आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई। अभिनेत्री लारा दत्ता पूर्व विंग कमांडर एल.के. दत्ता की बेटी हैं। उनकी बहन चेरिल दत्ता भी भारतीय वायुसेना में सेवा कर चुकी हैं।

होली के रंगों में रंगी नजर आईं कटरीना कैफ, परिवार संग शेयर की तस्वीर ये भी पढ़ें  होली के रंगों में रंगी नजर आईं कटरीना कैफ, परिवार संग शेयर की तस्वीर

लारा अक्सर अपने पिता की बहादुरी की बात करती हैं। प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना में ऑफिसर थे। प्रीति सिर्फ 13 साल की थीं जब उनके पिता ने देश की सेवा में शहीद हो गए। गुल पनाग के पिता हरचरणजीत सिंह पनाग भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे। उन्हें कई मेडल्स से सम्मानित किया गया। गुल ने भी आर्मी बैकग्राउंड से अनुशासन सीखा। वहीं, निमरत कौर के पिता मेजर भूपिंदर सिंह कश्मीर के वेरिनाग में कश्मीरी अलगाववादियों के हमले में 44 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता दोनों भारतीय सेना में डॉक्टर थे। उनके पिता डॉ. अशोक चोपड़ा और मां डॉ. मधु चोपड़ा ने सरहद पर सेवा दी।

शादी के बाद भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, कहा- 'लोगों से मिले प्यार और आशीर्वाद की वजह से ही हमारी पहचान' ये भी पढ़ें  शादी के बाद भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, कहा- 'लोगों से मिले प्यार और आशीर्वाद की वजह से ही हमारी पहचान'

इस लिस्ट में अभिनेता अक्षय कुमार का भी नाम है, उनके पिता हरिओम भाटिया इंडियन आर्मी में सैनिक थे और अमृतसर रेजिमेंट में सेवा की। अक्षय ने अनुशासन अपने पिता से सीखा। सेलिना जेटली के पिता कर्नल थे, मां सेना में नर्स थीं और भाई भी आर्मी से जुड़े रहे। यही नहीं, दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी पुलिस अधिकारी हैं। टीवी इंडस्ट्री की अदाकारा ऐश्वर्या सखूजा के पिता सुधीर कुमार सखूजा भारतीय सेना में थे। दीपिका कक्कड़ के पिता भी आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं।

बॉक्स ऑफिस पर होली का खुमार, ‘केसरी’ से ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ तक, इन फिल्मों का चला जादू ये भी पढ़ें  बॉक्स ऑफिस पर होली का खुमार, ‘केसरी’ से ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ तक, इन फिल्मों का चला जादू

एक्टर फ्लोरा सैनी का जन्म आर्मी परिवार में हुआ। उनके पिता जे.एस. सैनी सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। शिक्षा आर्मी स्कूल से हुई। रणविजय सिंह का आर्मी से गहरा नाता रहा है। उनके परिवार की छह पीढ़ियां सेना में रही हैं। पिता इकबाल सिंह सिंघा आर्मी में थे, भाई हरमनजीत सिंह सिंघा नेवी में हैं। अभिनेता अमन वर्मा के पिता यतन कुमार वर्मा भारतीय सेना में थे। राजीव खंडेलवाल के पिता कर्नल सी.एल. खंडेलवाल सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी हैं। नकुल मेहता के पिता प्रताप सिंह मेहता 1971 के भारत-पाक युद्ध में सेना में थे। परदादा लक्ष्मीलाल मेहता मेवाड़ सेना प्रमुख थे। 

Views: 31

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

15 लाख के बजट में सबसे दमदार SUV Mahindra Scorpio N नई टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स के साथ

अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो गांव की कच्ची सड़कों पर भी मजबूती से चले और...
ऑटोमोबाइल 
15 लाख के बजट में सबसे दमदार SUV Mahindra Scorpio N नई टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स के साथ

श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ भारतीय किसान...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

टिंडे की खेती से 45 दिन में होगी तगड़ी कमाई कम लागत में अच्छी पैदावार से किसानों को लाखों का मुनाफा

अगर आप खेती से अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो टिंडे की खेती आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकती...
कृषि 
टिंडे की खेती से 45 दिन में होगी तगड़ी कमाई कम लागत में अच्छी पैदावार से किसानों को लाखों का मुनाफा

मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुजफ्फरनगर। जनपद में होली महोत्सव के दौरान खुशियों के बीच सड़क हादसों ने मातम पसरा दिया है। त्यौहार के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ भारतीय किसान...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बगरूआ गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

आगरा। होली के त्योहार के बीच आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ नाली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम