सितारों की दुनिया- एक साथ कई फिल्‍मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह

On

अपने स्टाइलिश लुक और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते रहे एक्‍टर रणवीर सिंह आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्‍म 'सिंघम अगेन' (2024) में एसीपी संग्राम भालेराव के किरदार में नजर आए थे  लेकिन अब बहुत जल्‍दी वह अपनी आने वाली फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते नजर आएंगे।  

फिल्‍म धुरंधर’ में संजय दत्त के साथ रणवीर सिंह एक बेहद खूंखार अवतार में नजर आएंगे। उम्‍मीद की जा रही है कि दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली उनकी यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर सकती है। फिल्म में अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी होंगे।

और पढ़ें आयुष्मान खुराना ने दी दिवाली पर सरप्राइज गिफ्ट की सौगात, अब होली पर मचाएंगे धमाल ‘पति पत्नी और वो दो’ के साथ

इसके बाद रणवीर सिंह फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावराके लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में आएगी।

और पढ़ें बोहेमिया और आसिम रियाज का धमाकेदार लाइव शो 1 नवंबर को दुबई में, नया गाना 'सही आय' भी होगा लॉन्च

रोहित शेट्टी व्‍दारा निर्मित-निर्देशित रणवीर सिंह की फिल्‍म 'सिम्बाको दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट थी. इसके बाद रोहित शेट्टी रणवीर सिंह के साथ फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारियों में जुटे हैं। यह फिल्‍म अगले साल सिनेमाघरों में आ सकती है।

और पढ़ें लालू यादव से सिंबल पाकर खेसारी लाल यादव उत्साहित, छपरा से करेंगे नामांकन

फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3'  को लेकर रणवीर सिंह खासे सुर्खियों में हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने शाहरूख को रिप्‍लेस करते हुए लीड रोल हथिया लिया है। इस फिल्‍म में पहली बार कृति सेनन रणवीर सिंह के अपोजिट स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। यह फिल्म भी साल 2026 में रिलीज हो सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और आमिर खान की फिल्म 'अंदाज अपना-अपनाके रीमेक में रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है। यदि खबरें सच साबित हुईं तो रणवीर का कॉमेडी भरा अंदाज दर्शकों को देखने को मिल सकता है।

एक अरसे से फिल्‍म  शक्तिमान’ के लिए भी रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के हवाले से फिल्म में रणवीर ही शक्तिमान का रोल निभाने जा रहे हैं हालांकि अभी तक इन खबरों पर किसी तरह का कोई ऑफिशियल कनर्फमेशन  सामने नहीं आया है।

फिर शुरूआत करने जा रही हैं रिया चक्रवर्ती

एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से तमाम लाइमलाइट अपने नाम कर लेने में माहिर हैं। उनका ग्लैमरस और सिजलिंग अंदाज सभी को दीवाना बना देता है।

रिया चक्रवर्ती ने पहली बार साल 2009 में एमटीवी इंडिया के 'टीवीएस स्कूटी टीन डीवा' में बतौर कंटस्‍टेंट हिस्‍सा हिया और इस शो की फर्स्ट रनरअप बनीं। एमटीवी दिल्ली में उन्होंने बतौर वीजे काम किया।

इसके बाद रिया को तेलुगु फिल्‍म 'तुनीगा तुनीगा' का ऑफर मिला। फिल्‍म में उनके व्‍दारा निभाया गया निधि का किरदार ऑडियंस को काफी पसंद आया था। 

साल 2013 में रिया चक्रवर्ती ने 'मेरे डैड की मारुति' से हिंदी सिने जगत में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'सोनाली केबल' (2014), 'बैंक चोर' (2017) और 'हाफ गर्लफ्रेंड(2017) जैसी फिल्मों में काम किया।

2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जलेबीसे रिया की पॉपुलैरिटी में जबर्दस्‍त इजाफा हुआ। इसके बाद वह फिल्‍म 'चेहरे' (2021) में नजर आईं।

सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप को लेकर रिया चक्रवर्ती काफी सुर्खियों में रह चुकी हैं। रिया और सुशांत की पहली मुलाकात साल 2013 में यशराज फिल्‍म्‍स की फिल्‍म  'बैंक चोर' की  शूटिंग पर  हुई थी। उस दौरान सुशांत यशराज की फिल्‍म 'शुद्ध देसी रोमांस' की शूटिंग कर रहे थे। दोनों ही फिल्मों के सेट आसपास थे जिससे दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

खबरें थीं कि दोनों 2020 के आखिर में शादी करने वाले हैं लेकिन तभी रहस्‍यमय परिस्थितियोंमें सुशांत ने 14 जून 2020 को आत्महत्या कर ली।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की लाइफ में काफी उथल-पुथल हुई जिसका असर उनके करियर पर भी खूब पड़ा और उन्हें काम मिलना बंद हो गया लेकिन उन परिस्थितियों से निकलकर रिया ने एक बार फिर नई शुरूआत की ठान ली।

हालांकि रिया को प्रोफेशनल फ्रंट पर तो कामयाबी नहीं मिल सकी लेकिन पर्सनल फ्रंट पर उन्‍होंने बिजनेसमैन निखिल कामत के रूप में नया साथी ढूंढ लिया है।

नये रोमांचक प्रोजेक्ट में नजर आएंगी शनाया कपूर

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने फिल्म आंखों की गुस्ताखियां (2025) से हिंदी सिने जगत में डेब्‍यू किया। फिल्‍म में वह एक थिएटर एक्‍ट्रेस की चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक भूमिका में थीं।  

शनाया कपूर सोशल मीडिया पर लगातार अपनी हॉटनेस, खूबसूरती और शानदार फिगर को लेकर सुर्खियों बटोरती रही हैं। इसलिए उनकी इस फिल्‍म की रिलीज को लेकर फैंस खासे एक्‍साइटेड थे।

रस्किन बॉन्ड की मशहूर कहानी द आइज हैव इट’ से प्रेरित फिल्म इस फिल्‍म का निर्माण जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स के बैनर तले मानसी बगला और वरुण बगला ने निर्देशक संतोष सिंह के निर्देशन में किया।  

इस फिल्म में शनाया के अपोजिट विक्रांत मैसी नजर आए। 11 जुलाई, 2025 को रिलीज शनाया कपूर की यह फिल्‍म भले ही ज्यादा ना चली हो लेकिन शनाया के काम की खूब तारीफ हुई।

फिल्‍म आंखों की गुस्ताखियां (2025) के बाद शनाया कपूर अब एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं।  बहुत जल्द ही उनकी यह फिल्‍म फ्लोर पर आएगी।

साल 2020 में शनाया जाह्नवी कपूर की मुख्य भूमिका वाली गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल’ के दौरान निर्देशक शरन शर्मा की असिस्टेंट तौर पर जुड़ी थी। वह शायद एक्टिंग में आने के पहले फिल्म निर्माण से जुड़ी बारीकियों को सीखना चाहती थी।   

शानाया को लेकर फिल्‍म मेकर करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्‍शन के बैनर तले फिल्‍म 'बेधड़क' का एलान किया था जो कि शनाया के करियर की डेब्‍यू फिल्‍म बनने वाली थी लेकिन शनाया के करियर में एक बड़ी चुनौती उस वक्‍त आई जब 'बेधड़क' को रद्द कर दिया गया।  

हाल ही में वेब सिरीज लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में नजर आ चुकी शनाया अपने एक्टिंग करियर के साथ अपनी पढाई जारी रखना चाहती हैं।

- सुभाष शिरढोनकर

 

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से होगी 10 करोड़ की वसूली, डिप्टी सीएम के निर्देश पर नोटिस जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक गलियारों में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ राज्य सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से होगी 10 करोड़ की वसूली, डिप्टी सीएम के निर्देश पर नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान ने 53 वर्ष की उम्र में लिया कॉलेज में दाखिला, पढ़ाई को लेकर चर्चा तेज

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली जाट नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान ने 53 वर्ष की उम्र में लिया कॉलेज में दाखिला, पढ़ाई को लेकर चर्चा तेज

मेरठ में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के काफिले का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे; सिर में आई चोट, गनर घायल

मेरठ। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार देर शाम मेरठ में एक सड़क हादसे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  मेरठ  उत्तराखंड 
मेरठ में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के काफिले का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे; सिर में आई चोट, गनर घायल

5 करोड़ कैश, 22 महंगी घड़ियां, मर्सिडीज और ऑडी कार, रिश्वत लेने में डीआईजी गिरफ्तार

चंडीगढ़/रोपड़। करीब ढाई लाख रुपये महीना वेतन पाने वाले पंजाब पुलिस के रूपनगर (रोपड़) रेंज के उप महानिरीक्षक (DIG) हरचरण...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
5 करोड़ कैश, 22 महंगी घड़ियां, मर्सिडीज और ऑडी कार, रिश्वत लेने में डीआईजी गिरफ्तार

शामली में साली की शादी में आया 1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी फरार, 34 केस थे दर्ज

   शामली। शनिवार सुबह भाभीसा गांव में पुलिस और एक लाख के इनामी बदमाश मोहम्मद नफीस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली 
शामली में साली की शादी में आया 1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी फरार, 34 केस थे दर्ज

उत्तर प्रदेश

यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से होगी 10 करोड़ की वसूली, डिप्टी सीएम के निर्देश पर नोटिस जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक गलियारों में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ राज्य सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से होगी 10 करोड़ की वसूली, डिप्टी सीएम के निर्देश पर नोटिस जारी

मेरठ में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के काफिले का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे; सिर में आई चोट, गनर घायल

मेरठ। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार देर शाम मेरठ में एक सड़क हादसे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  उत्तराखंड  मेरठ 
मेरठ में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के काफिले का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे; सिर में आई चोट, गनर घायल

शामली में साली की शादी में आया 1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी फरार, 34 केस थे दर्ज

   शामली। शनिवार सुबह भाभीसा गांव में पुलिस और एक लाख के इनामी बदमाश मोहम्मद नफीस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली 
शामली में साली की शादी में आया 1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी फरार, 34 केस थे दर्ज

सीएम योगी स्टार प्रचारक नहीं बल्कि, स्टार विभाजक बनकर बिहार गए हैं : अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के स्टार प्रचारक बनाए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी स्टार प्रचारक नहीं बल्कि, स्टार विभाजक बनकर बिहार गए हैं : अखिलेश यादव