लालू यादव से सिंबल पाकर खेसारी लाल यादव उत्साहित, छपरा से करेंगे नामांकन

On

 पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

इसी क्रम में भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव भी राजद से चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव को पार्टी का सिंबल दिया। इसे लेकर खेसारी लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक तस्वीर भी शेयर की है। खेसारी छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और वे शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

और पढ़ें पृथ्वीराज सुकुमारन की नई एक्शन फिल्म ‘खलीफा’ में आमिर अली की भूमिका, अगले साल होगी रिलीज

खेसारी लाल यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैं, आप सभी का बेटा और भाई खेसारी लाल यादव, इस बार छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूं। मैं कोई परंपरागत नेता नहीं हूं, मैं आप सभी जनता जनार्दन का बेटा हूं, खेत-खलिहान का लाल हूं, हर तबके की आवाज हूं और युवा भाइयों का जोश हूं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए राजनीति कोई कुर्सी की दौड़ नहीं है, ये एक जिम्मेदारी है, छपरा के हर घर तक विकास पहुंचाने की, हर दिल की आवाज बनने की। राष्ट्रीय जनता दल की विचारधारा, लालू प्रसाद यादव और बड़े भाई तेजस्वी यादव का युवा नेतृत्व, और आप सभी का आशीर्वाद व भरोसा अब यही मेरे रास्ते का दीपक है।

और पढ़ें Gen Z को लुभा रही है फराह खान की 'तीस मार खां', फ्लॉप का टैग लेकर अब बन गई है नई पीढ़ी की फेवरेट

खेसारी लाल ने आगे कहा कि मैं शुक्रवार को अपना नामांकन भरने जा रहा हूं और इस मौके पर आप सभी का साथ, आपका आशीर्वाद, मेरे लिए बहुत बड़ा संबल होगा। आप सबसे दिल से निवेदन है कि नामांकन के दिन आइए, अपने इस बेटे और भाई को आशीर्वाद दीजिए, ताकि हम आपके हक, सम्मान की लड़ाई और मजबूती से लड़ सकें।

और पढ़ें बोहेमिया और आसिम रियाज का धमाकेदार लाइव शो 1 नवंबर को दुबई में, नया गाना 'सही आय' भी होगा लॉन्च

लेखक के बारे में

नवीनतम

शिवदीप लांडे ने अररिया से भरा नामांकन, कहा- 'अब जनसेवक के रूप में लड़ेंगे भ्रष्टाचार से लड़ाई'

फारबिसगंज/अररिया। बिहार के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों में शुमार और 'सुपर कॉप' के नाम से चर्चित शिवदीप वामनराव लांडे ने आज...
देश-प्रदेश  बिहार 
शिवदीप लांडे ने अररिया से भरा नामांकन, कहा- 'अब जनसेवक के रूप में लड़ेंगे भ्रष्टाचार से लड़ाई'

पीली धातु के 2026 तक 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

पिछले धनतेरस के बाद से सोने ने रुपए के संदर्भ में लगभग 63 प्रतिशत और डॉलर के संदर्भ में 53...
बिज़नेस 
पीली धातु के 2026 तक 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें चमत्कारी फायदे

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग दिनभर मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन रात को चैन की नींद लेना...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
ब्यूटी स्लीप क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें चमत्कारी फायदे

रात को त्रिफला का दूध के साथ सेवन फायदेमंद, मानसिक तनाव कम करने में कारगर

भारत को जड़ी बूटियों का केंद्र माना जाता है। यहां उत्तर से लेकर दक्षिण तक जड़ी बूटियों का खजाना छिपा...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
रात को त्रिफला का दूध के साथ सेवन फायदेमंद, मानसिक तनाव कम करने में कारगर

पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा आराम

आज के समय में जिंदगी की रफ्तार इतनी तेज हो गई है कि हर कोई किसी न किसी तनाव में...
लाइफस्टाइल  लेडीज स्पेशल 
पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा आराम

उत्तर प्रदेश

AMU में CM योगी की तस्वीर हटाने पर बवाल, BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में स्ट्रीट लाइट के पोल पर लगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
AMU में CM योगी की तस्वीर हटाने पर बवाल, BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग

बुलंदशहर में सुनील चौधरी बने भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, 26 अक्टूबर को दिल्ली कूच

बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा (भाकियू संघर्ष मोर्चा) की बढ़ती लोकप्रियता के बीच बुलंदशहर जिले में सैकड़ों लोगों ने...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सुनील चौधरी बने भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, 26 अक्टूबर को दिल्ली कूच

सहारनपुर जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की फसल अवशेष न जलाएं, कम्पोस्ट खाद बनाएं

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशों पर सेटेलाइन रिमोर्ट सेन्सिंग के माध्यम से फसल अवशेष जलाने की मॉनिटरिंग की जा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की फसल अवशेष न जलाएं, कम्पोस्ट खाद बनाएं

महापौर डॉ. अजय कुमार ने सहारनपुर को विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की दिशा में अग्रसर करने का दिया संकल्प

सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा है कि विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित सहारनपुर बनाएं और उस संकल्पना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
महापौर डॉ. अजय कुमार ने सहारनपुर को विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की दिशा में अग्रसर करने का दिया संकल्प