रिवाबा जडेजा को गुजरात मंत्रिमंडल में मिली जगह, 25 नए मंत्रियों की सूची जारी

On

 गांधीनगर। गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। इसके लिए 25 मंत्रियों की लिस्ट सामने आई है। नए मंत्रिमंडल में भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा त्रिकम बिजल छंगा, स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर, प्रवीण माली, ऋषिकेश पटेल, पीसी बरंडा, दर्शना वाघेला, कांतिलाल अमृतिया, कुंवरजीभाई बावलिया, रिवाबा जडेजा, अर्जुन मोढवाडिया, डॉ. प्रद्युम्न वाजा, कौशिक वेकारिया, परषोत्तम सोलंकी, जीतेंद्र वाघाणी, रमण सोलंकी, कमलेश पटेल, संजय सिंह महीडा, रमेश कटारा, प्रफुल पानसेरिया, हर्ष संघवी, मनीषा वकील और ईश्वर सिंह पटेल का नाम नए मंत्रियों की लिस्ट में शामिल है।

और पढ़ें मुरादाबाद में एनकाउंटर में SSP सतपाल अंतिल को लगी गोली, मुजफ्फरनगर के कुख्यात बदमाश आसिफ टिड्डा और दीनू ढेर

फिलहाल, गुजरात के 9 पुराने मंत्रियों को हटाया गया है, जबकि छह पुराने चेहरों को नए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इनमें पुराने चेहरों में ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, कुंवरजी बावलीया, प्रफुल पानसेरीया, परसोत्तंभाई ओधवजीभाई सोलंकी और हर्ष संघवी शामिल हैं। गुजरात मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल वजुभाई वाला ने आईएएनएस से कहा, "यह एक पारदर्शी प्रक्रिया है और पार्टी का हर कार्यकर्ता इससे अवगत है। जो भी कार्यकर्ता है, वह भविष्य में भी पूरी ईमानदारी और लगन से पार्टी की सेवा करता रहेगा।"

और पढ़ें इस्लामाबाद: न्यायिक परिसर के पास आत्मघाती विस्फोट में 12 की मौत, 20 से अधिक घायल

भाजपा नेता भरत पंड्या ने कहा, "भूपेंद्र भाई की गुजरात टीम अधिकतम जन कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेगी और मेरा मानना ​​है कि इसका हर चुनाव में महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।" भाजपा विधायक पंकज देसाई कहते हैं, "भूपेंद्र पटेल सरकार की ओर से गठित नए मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी 2027 के चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है। सभी समुदायों के प्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हर जिले को उचित प्रतिनिधित्व मिले।" अगर गुजरात विधानसभा की वर्तमान स्थिति की बात करें तो भाजपा के पास 156, कांग्रेस के पास 17 और आम आदमी पार्टी के पास 5 सीटें हैं। 

और पढ़ें दिल्ली में लाल किले के पास कार विस्फोट में 10 लोगों की मौत, 24 से ज्यादा घायल, हाई अलर्ट जारी

लेखक के बारे में

नवीनतम

अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

Amroha News: अमरोहा जिले में नौ साल पुराने किसान अब्दुल रहीम मर्डर केस में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

गाबोरोन (बोत्सवाना)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के विकसित भारत 2047 विजन और अफ्रीका के एजेंडा 2063 के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

नई दिल्‍ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और...
बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

  नई दिल्ली। दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया फूला...
खेल 
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

  नई दिल्ली। कुछ सितारे बॉलीवुड में अपना आसमान बना लेते हैं, कुछ सितारे तेज तो चमकते हैं लेकिन फिर फिर...
मनोरंजन 
हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

Amroha News: अमरोहा जिले में नौ साल पुराने किसान अब्दुल रहीम मर्डर केस में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

अलीगढ़। हाईकोर्ट स्तर से मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में अलीगढ़ के जिला जज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

  बलिया। बलिया पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बुधवार देर रात बड़ी सफलता पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

नई दिल्ली/कानपुर। दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और संदिग्ध, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, को हिरासत में लिया गया है। मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया